ePaper

GK Questions: पृथ्वी से कितनी ऊंचाई पर थीं सुनीता विलियम्स, पढ़ें करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब

Updated at : 18 Mar 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
GK Questions in Hindi

GK Questions in Hindi

GK Questions in Hindi: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान का अध्ययन जरूरी है. GK में इतिहास, भूगोल, राजनीति आदि के अलावा वर्तमान घटनाओं पर भी ध्यान देना शामिल है क्योंकि करेंट अफेयर्स परीक्षाओं, साक्षात्कारों के लिए महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

GK Questions in Hindi: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान का अध्ययन जरूरी है. जीके (GK) में इतिहास, भूगोल, राजनीति आदि के अलावा वर्तमान घटनाओं पर भी ध्यान देना शामिल है क्योंकि करेंट अफेयर्स परीक्षाओं, साक्षात्कारों के लिए महत्वपूर्ण है. इसलिए इस लेख में आपके लिए ट्रेंडिंग करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब (GK Questions) दिए जा रहे हैं जो आपकी तैयारी को बेहतर करने में मदद करेंगे.

करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब (GK Quiz on Space Science in Hindi)

छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं-

प्रश्न- सुनीता विलियम्स पृथ्वी से कितनी ऊंचाई पर थीं?

उत्तर- पृथ्वी से लगभग 400 किलमीटर की ऊंचाई पर.

प्रश्न: नासा के सबसे प्रसिद्ध अंतरिक्ष दूरबीन का नाम क्या है?

उत्तर: हबल अंतरिक्ष दूरबीन.

प्रश्न: हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन सा है?

उत्तर: शुक्र.

प्रश्न: हम जिस आकाशगंगा में रहते हैं उसका नाम क्या है?

उत्तर: मिल्की वे आकाशगंगा.

प्रश्न: पहला कृत्रिम पृथ्वी उपग्रह कौन सा है?

उत्तर: स्पुतनिक 1.

प्रश्न- सूर्य के सबसे निकट का ग्रह कौन सा है?

उत्तर: बुध.

प्रश्न: चंद्रमा पर चलने वाला पहला व्यक्ति कौन था?

उत्तर: नील आर्मस्ट्रांग.

प्रश्न: हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

उत्तर: बृहस्पति.

प्रश्न: किस ग्रह को “लाल ग्रह” के रूप में जाना जाता है?

उत्तर: मंगल.

प्रश्न: किस ग्रह के सबसे अधिक चंद्रमा हैं?

उत्तर: बृहस्पति.

प्रश्न: कौन सा बल ग्रहों को सूर्य के चारों ओर कक्षा में रखता है?

गुरुत्वाकर्षण.

प्रश्न- ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (ABSU) का 57वां वार्षिक सम्मेलन कहां आयोजित किया गया?

उत्तर- असम.

प्रश्न-फांसद वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?

उत्तर- फांसद वन्यजीव अभ्यारण्य महाराष्ट्र में है.

प्रश्न- हाल ही में खबरों में रहा मेनहिर क्या है?

उत्तर- तेलंगाना के नारायणपेट जिले में 3,500 से 4,000 साल पुराने मुदुमल मेगालिथिक मेनहिर अब भारत की संभावित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में हैं. मेनहिर बड़े सीधे खड़े पत्थर होते हैं जो अक्सर मेगालिथिक दफन या अनुष्ठान स्थलों का हिस्सा होते हैं.

प्रश्न- पहली बार फिट इंडिया काॅर्निवाल का उद्घाटन किसने किया?

उत्तर- डाॅ. मनसुख मांडविया ने.

प्रश्न- भारत में आयुध निर्माण दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- भारत में 18 मार्च को आयुध निर्माण दिवस मनाया जाता है.

प्रश्न- किस देश का प्रतिनिधिमंडल स्‍मार्ट सिटीज इंडिया एक्‍सपो 2025 में भाग लेगा?

उत्तर- रूस का.

प्रश्न- हाल ही में चीता गामिनी और उसके 4 शावकों को कहां छोड़ा गया?

उत्तर- कूनो राष्ट्रीय उद्यान के खजूरी पर्यटन क्षेत्र में.

प्रश्न- किस विभाग ने 5G इनोवेशन हैकथॉन 2025 की घोषणा की?

उत्तर- दूरसंचार विभाग.

यह भी पढ़ें- Top 100 GK Questions in Hindi 2025: सामान्य ज्ञान के 100 सबसे महत्वपूर्ण सवाल और जवाब, आपके लिए एक बेहतरीन तैयारी गाइड

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola