ePaper

General Knowledge: भारत में आजादी के समय 25 करोड़ लोग थे गरीब, जानें अब कितनी बदली तस्वीर

Updated at : 05 Jul 2025 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
General Knowledge On Poverty In India

General Knowledge On Poverty In India

General Knowledge: भारत में जल्द ही 16वीं जनगणना होगी. जानिए जब देश आजाद हुआ था, तब कितने लोग गरीब थे और अब हालात कितने बदले हैं. पहली जनगणना में 80% लोग गरीबी में थे, अब ये आंकड़ा घटा जरूर है, लेकिन अभी भी चिंता बनी हुई है.

विज्ञापन

General Knowledge: भारत में जल्द ही 16वीं जनगणना होने वाली है और यह जनगणना कई मायनों में खास होगी. इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और इसमें जातिगत आंकड़े भी शामिल किए जाएंगे. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब देश आजाद हुआ था और पहली बार जनगणना हुई थी, उस वक्त देश के लोग कैसे हालात में जी रहे थे?

आजादी के बाद की पहली जनगणना में क्या था हाल?

साल 1951 में जब पहली जनगणना हुई, उस वक्त देश की आबादी करीब 34 करोड़ थी. आज यह आंकड़ा 140 करोड़ से पार कर चुका है. उस समय औसत वार्षिक आय महज 280 रुपये थी. आज यह बढ़कर करीब 1.30 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है.

मीडिया रिपोर्ट्स और इतिहासकारों के अनुसार, उस समय करीब 25 करोड़ लोग गरीब थे. यानी देश की लगभग 80% आबादी गरीबी में जीवन बिता रही थी. उस दौर में लोगों को दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल था.

गरीबी के आंकड़े कैसे तय होते हैं?

भारत में गरीबी का आधिकारिक डेटा 1956 से माना जाता है, जब बीएस मिन्हास कमेटी ने पहली बार योजना आयोग को रिपोर्ट दी थी. उस रिपोर्ट के अनुसार, 21.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे थे.

बाद में रंगराजन कमेटी ने गरीबी की परिभाषा तय की—यदि कोई व्यक्ति शहर में प्रतिदिन 47 रुपये या गांव में 32 रुपये से कम खर्च करता है, तो वह गरीब माना जाएगा. हालांकि इस पर काफी विवाद भी हुए.

अब कितनी है गरीबी?

ताजा सरकारी आंकड़े 2011-12 के हैं, जिनके अनुसार देश में 26.9 करोड़ लोग गरीब हैं. हालांकि अब जनसंख्या ज्यादा हो चुकी है, लेकिन गरीबी की प्रतिशत दर पहले के मुकाबले काफी घटी है.

नई जनगणना से उम्मीद है कि हमें गरीबी और सामाजिक स्थिति की और सटीक तस्वीर मिलेगी.

Also Read: 1 या 2 नहीं 4 बार UPSC क्लियर, दिव्यांगता को हराकर बनीं IAS, आंखें नम कर देगी ये सक्सेस जर्नी

Also Read: Success Story: JEE में हार नहीं मानी, ड्रॉप ईयर में प्लानिंग बदली, और बन गए IITian!

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola