कितने साल में बना था लाल किला? जानिए शाहजहां के इस सपने पर कितना खर्च हुआ था

Updated:
विज्ञापन
General Knowledge About Lal Qila

General Knowledge About Lal Qila

General Knowledge: लाल किला सिर्फ एक किला नहीं, भारत की ऐतिहासिक पहचान है. जानिए इसे बनने में कितने साल लगे, कितना खर्च आया और इसकी खासियत क्या है. 10 साल में बना था यह भव्य किला, जिस पर हर साल फहराया जाता है तिरंगा.

विज्ञापन

General Knowledge: 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ, तब से अब तक हर साल प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं. यह परंपरा इस बार 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भी जारी रहेगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल किला कितने समय में बना था और इसे बनवाने में कितना खर्च आया?

लाल किला सिर्फ एक इमारत नहीं, भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है. यह देश की स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है. इसे मुगल सम्राट शाहजहां ने 1638 में बनवाना शुरू कराया था और 1648 तक इसका निर्माण पूरा हुआ. यानी, इसे बनाने में कुल 10 साल लगे थे.

शाहजहां की राजधानी का सपना

इस किले का निर्माण मुगलों की राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित करने के उद्देश्य से किया गया था. लाल बलुआ पत्थरों से बनी यह इमारत अपनी भव्यता के लिए जानी जाती है. यह किला कभी यमुना नदी के किनारे हुआ करता था, लेकिन अब अतिक्रमण और शहरीकरण के चलते नदी काफी दूर चल�� गई है.

कितनी लागत में बना था लाल किला?

जब यह किला बनकर तैयार हुआ, तब इसे बनवाने में लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. उस दौर में यह एक बहुत बड़ी राशि मानी जाती थी. इसकी दीवारें यमुना की ओर से 18 मीटर और शहर की ओर से 33 मीटर ऊंची हैं.

क्या-क्या है लाल किले में खास?

लाल किले में तीन प्रमुख दरवाजे हैं- लाहौरी गेट, दिल्ली गेट और खेजरी गेट. प्रवेश लाहौरी गेट से किया जाता है. अंदर जाने पर छत्ता चौक, संगमरमर की छतरी, और बादशाह का सिंहासन दिखाई देता है, जहां बैठकर शासक दरबार लगाया करते थे.

यूनेस्को में दर्ज

साल 2007 में लाल किला को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता मिली थी. हर साल लाखों सैलानी इसे देखने आते हैं.

यह भी पढ़ें: बादल फटते ही क्यों बह जाती हैं जिंदगियां? जानिए कितने लीटर पानी लाता है एक Cloudburst

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola