Free AI Courses: ये हैं AI के कुछ कोर्स, एक बार कर लिया तो Google Microsoft में नौकरी पक्की
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 27 Jul 2025 9:20 PM
Free AI Courses
Free AI Course: एआई एक ऐसा कोर्स है जो आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. इन दिनों एआई के क्षेत्र में कई अवसर और अच्छी सैलरी है. यही कारण है कि बड़ी संख्या में युवा एआई संबंधित कोर्स कर रहे हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ एआई कोर्स के बारे में बताएंगे-
Free AI Courses 2025: एआई एक ऐसा कोर्स है, जो इन दिनों काफी डिमांड में है. टेक्नोलॉजी की दुनिया में जबरदस्त बदलाव आने के साथ ही दिन प्रतिदिन एआई का डिमांड भी बढ़ते जा रहा है. तकनीक के क्षेत्र में पेशेवर लोगों के लिए एआई टूल्स का अनुभव होना एक वरदान जैसा है. ऐसे में आप भी एआई का कोर्स करके अपने करियर को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं.
Free AI Courses 2025: एआई का परिचय
एआई (Artificial Intelligence) के बेसिक जानकारी के लिए ये कोर्स काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें Google के 7 AI सिद्धांत शामिल हैं. एचआर प्रोफेशनल्स या फिर एनालिसिस प्रोफेशनल्स के लिए ये कोर्स बेस्ट है.
Free AI Courses 2025: जनरेटिव एआई
जनरेटिव एआई (Genrative AI) कोर्स आज के समय में काफी डिमांड में है. यह एक टाइप का मशीन लर्निंग कोर्स है, जिसकी मदद से आप जनरेटिव ऐप्स बना सकते हैं. गूगल, कोर्सेरा, गूगल क्लाउड जैसे प्लेटफॉर्म जनरेटिव एआई का फ्री कोर्स ऑफर करते हैं, जिसकी अवधि केवल 45 मिनट की होती है. कॉन्टेंट, डिजाइनिंग या रणनीति के क्षेत्र में काम करने वाले युवा इस कोर्स को सीख सकते हैं.
Free AI Courses 2025: लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स
इस कोर्स की मदद से आप LLM (Large Language Model) टूल्स के साथ काम करना भी सीख सकते हैं. इस कोर्स को भी आप गूगल या गूगल क्लाउड से कर सकते हैं और इसकी अवधि एक घंटे की है.
Free AI Course: इमेज जनरेशन
यह कोर्स बताता है कि डिफ्यूजन मॉडल कैसे काम करता है और उन्हें Vertex AI पर कैसे प्रशिक्षित और तैनात किया जाता है. इस कोर्स से आप एआई दृश्य बनाने में एक्सपर्ट बन सकते हैं. ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में काम करने वालों के लिए ये कोर्स फायदेमंद साबित हो सकता है. इन कोर्सेज को करने के बाद Microsoft जैसी कंपनियों में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं.
Free AI Course: अटेंशन मैकेनिज्म
अटेंशन मैकेनिज्म कोर्स से AI मॉडल्स को समझने में मदद मिलेगी. ये कोर्स बहुत से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में मौजूद है. डॉक्यूमेंटेशन, रिसर्च या बहुभाषी कॉन्टेंट (Bilingual Content) की दुनिया से जुडे़ प्रोफेशनल्स इस कोर्स को सीखकर लाभ पा सकते हैं.
Free AI Course: ट्रांसफार्मर मॉडल्स और BERT मॉडल
इस कोर्स में बिडायरेक्शनल एनकोडर रिप्रेजेंटेशन्स फ्रॉम ट्रांसफार्मर्स (BERT) और अन्य ट्रांसफार्मर मॉडल्स की आर्किटेक्चर की जानकारी दी जाती है. यदि कोई व्यक्ति चैट इंटरफेस, या NLP-बेस्ड सॉल्यूशन पर काम कर रहे हैं, तो यह कोर्स फायदेमंद साबित हो सकता है. एआई के इन कोर्स को करने के बाद गूगल और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी से जुड़ने का मौका मिल सकता है.
यह भी पढ़ें- झारखंड से निकली Google Girl, अवनी की कोडिंग वाली Skills ने किया कमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










