9 साल की IT की नौकरी छोड़ महिला बनी ऑटो ड्राइवर, वायरल हुआ वीडियो

फीमेल ऑटो ड्राइवर (PC-सोशल मीडिया)
Female Quit IT Job: 9 साल तक IT मैनेजर के रूप में काम करने के बाद एक महिला ने नौकरी छोड़कर ऑटो चलाने के काम को चुन लिया. सोशल मीडिया पर ये खबर सामने आने के बाद से लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Female Quit IT Job: कॉर्पोरेट नौकरी, अच्छी सैलरी और मैनेजर जैसी पोस्ट छोड़कर अगर कोई ऑटो चलाने लगे तो इसे आप कैसे देखेंगे? आपने ऐसे बहुत सारे पुरुषों की कहानी देखी होगी, जो 9-5 की जॉब छोड़कर ऑटो या इस तरह के अन्य काम शुरू कर देते हैं. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला ऐसा करती हुए दिखीं. इस महिला की कहानी सामने आने के बाद से ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
9 साल की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर
वायरल वीडियो वाली महिला पिछले 9 साल तक IT मैनेजर के रूप में काम कर चुकी हैं. लेकिन लगातार स्ट्रेस, काम के प्रेशर और मन से थक जाने के कारण उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी. परेशान होकर उन्होंने कॉर्पोरेट दुनिया को अलविदा कह दिया.
यह कहानी तब सामने आई जब दुबई की उद्यमी नेजरिन मिधलाज ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में महिला ऑटो ड्राइवर से हुई बातचीत साझा की. उन्होंने बताया कि ऑटो चलाने वाली महिला बेहद कॉन्फिडेंट और खुश हैं. बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि वह पहले IT सेक्टर में मैनेजर थीं, लेकिन नौकरी के स्ट्रेस ने उन्हें करियर बदलने के लिए मजबूर कर दिया.
हर महीने कमाती है 60 हजार रुपये
महिला ने अपनी खुद की ऑटो-रिक्शा खरीदी और अब उसी को चलाकर हर महीने करीब 60 हजार रुपये तक कमा रही हैं. हालांकि उनके अनुसार सबसे बड़ी बात कमाई नहीं, बल्कि मेंटल हैप्पीनेस और खुशी है. उन्होंने कहा कि अब वह पहले से ज्यादा संतुष्ट महसूस करती हैं और अपने जीवन को अपने तरीके से जी रही हैं.
सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी. किसी ने कहा मेहनत से कमाए पैसे और प्रेशर से कमाए पैसे में अंतर होता है. वहीं कइयों ने इस महिला को देखकर कहा कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है. एक IT सेक्टर में काम करने वाली यूजर ने कहा कि वे कई सालों से काम कर रही हैं और इस बीच मीटिंग, कॉल्स, कितने कुछ को संभाल रही हैं. कई लोग पढ़ाई लिखाई पर सवाल उठा रहे हैं.
लाखों युवा और महिलाओं के लिए बनी प्ररेणा
महिला की यह कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है जो केवल समाज की अपेक्षाओं के अनुसार करियर चुनते हैं. यह वायरल किस्सा दिखाता है कि हर व्यक्ति के लिए सफलता का मतलब अलग हो सकता है और कई बार सुकून, आजादी और संतुष्टि किसी बड़े पद से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 25 हजार में पूरा महीना! SSC CGL भर्ती से ASO बनी महिला का बजट वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










