UPSC NDA CDS 2025: यूपीएससी एनडीए और सीडीएस के लिए करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 28 May 2025 10:46 AM
UPSC NDA/NA & CDS II Exam 2025
UPSC NDA CDS 2025: यूपीएससी एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काम की खबर है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से नेशनल डिफेंस एकेडमी (UPSC NDA 2) के लिए शॉर्ट नोटिस जारी हो गया है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो यूपीएससी की वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.
UPSC NDA CDS 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से नेशनल डिफेंस एकेडमी (UPSC NDA 2) के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है. फिलहाल यूपीएशसी की तरफ से एनडीए और सीडीएस परीक्षा के लिए शॉर्ट नोटिस जारी हुआ है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.
यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विस और नेशनल डिफेंस एकेडमी (UPSC NDA 2) के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी. इसमें आवेदन प्रक्रिया आज यानी 28 मई 2025 को शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 17 जून 2025 तक का समय दिया गया है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
UPSC NDA CDS 2025 Application ऐसे करें आवेदन
- इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर UPSC NDA 2 or UPSC CDS 2 Application के लिंक पर जाना होगा.
- अब Apply Online के लिंक पर जाएं.
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
UPSC NDA CDS Application Fee: कितनी है फीस?
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है. इसमें आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 500 रुपये जमा करने होंगे. वहीं, अन्य वर्ग के लिए फ्री में आवेदन करने का विकल्प खुला है. आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं.
UPSC NDA Exam Date: यूपीएससी एनडीए परीक्षा की तारीख
यूपीएससी की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार यूपीएससी एनडीए पेपर 2 का आयोजन सिंतबर माह में होगा. इसके लिए संभावित तारीख 14 सितंबर 2025 है. बता दें कि सीडीएस परीक्षा का आयोजन भी इसी दिन होगा. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स परीक्षा की तारीख के हिसाब से अपनी तैयारी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले यहां करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










