UPSC Interview: फंसते-फंसते बचीं परी बिश्नोई, इंटरव्यू में पूछा गया था इस IPS पर सवाल

परी बिश्नोई इंटरव्यू
UPSC Interview: यूपीएससी में 30वीं रैंक हासिल करने वाली परी बिश्नोई से आईएएस इंटरव्यू (IAS Interview) में पूछा गया था कि भारत की पहली महिला IPS कौन हैं. आइए, जानते हैं परी बिश्नोई से क्या-क्या पूछा गया था और उन्होंने इसका क्या जवाब दिया.
UPSC Interview: यूपीएससी का इंटरव्यू काफी टफ माना जाता है. इस इंटरव्यू में अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. वहीं इन दिनों यूट्यूब पर एक आईएएस परी बिश्नोई (IAS Pari Bishnoi) का इंटरव्यू काफी देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने सूझबूझ और हिम्मत से जवाब दिया. आइए, जानते हैं कि यूपीएससी में 30वीं रैंक हासिल करने वाली परी बिश्नोई से आईएएस इंटरव्यू (IAS Interview) में क्या सवाल पूछा गया था.
First Lady IPS Of India: पहली महिला आईपीएस कौन हैं?
दरअसल, एक मॉक इंटरव्यू यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है, जिसमें परी बिश्नोई से सवाल पूछा गया था वो अभी कहां हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वो पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर हैं. अब उन्हें और कंफ्यूज करने के लिए अगला सवाल ये पूछा गया कि What is the Difference between Governor and Lieutenant Governor. इस पर परी बिश्नोई थोड़ा कंफ्यूज हुईं. फिर उन्होंने बहुत ही समझदारी से जवाब दिया कि गर्वनर राज्य के लिए होते हैं और लेफ्टिनेंट गवर्नर UT (Union Territories) के लिए होते हैं.
Who Is IAS Pari Bishnoi: कौन हैं परी बिश्नोई?
परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली हैं. उन्होंने UPSC CSE परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 30 हासिल किया था. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से ग्रेजुएशन और अजमेर स्थित एमडीएस विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. वे उन लोगों में से एक हैं जो कभी हार नहीं मानती हैं. उन्होंने जी-जान लगाकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की और आखिरकार सफलता पाई.
UPSC Interview Tips: यूपीएससी इंटरव्यू टिप्स
- ईमानदारी से जवाब दें: किसी भी सवाल का झूठा या घुमाकर जवाब देने की कोशिश न करें. गलत होने पर भी स्पष्ट और विनम्र रहें.
- बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें: बैठने का तरीका, आंखों का संपर्क और चेहरे का भाव इंटरव्यू में आपके आत्मविश्वास को दर्शाता है.
- करंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ रखें
- शांत रहें और सोचकर जवाब दें
यह भी पढ़ें- इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे टेढ़े मेढ़े सवाल, जवाब जानकर चकरा जाएगा दिमाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










