तैयारी करें तेज! कभी भी आ सकता है UPSC का नोटिफिकेशन
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 27 Jan 2026 5:06 PM
UPSC CSE Exam 2026: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
UPSC CSE 2026: अगर आप IAS, IPS, IFS बनना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. यूपीएससी की ओर से जल्दी ही सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है.
UPSC CSE Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है. इस परीक्षा के जरिए देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे IAS, IPS, IFS, IRS में भर्ती की जाती है. हर साल लाखों कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल होते हैं और अब 2026 बैच के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन (UPSC Notification) का इंतजार है.
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. इसमें कैंडिडेट्स को योग्यता, आयु सीमा, प्रयासों की संख्या, परीक्षा पैटर्न और फीस से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी. सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में होती है, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू.
UPSC CSE 2026: ग्रेजुएट कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई
UPSC CSE 2026 के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं. आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 21 से 32 वर्ष के बीच होती है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलती है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 6 प्रयास मिलते हैं. OBC को 9 प्रयास और एससी/एसटी को असीमित प्रयास मिलते हैं.
तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सिलेबस, पिछले सालों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट पर अभी से फोकस करें. साथ ही नोटिफिकेशन आते ही बिना देरी अप्लाई करें.
UPSC CSE Steps To Apply: कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- पहली बार अप्लाई कर रहे हैं तो One Time Registration (OTR) पूरा करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें.
- Civil Services Examination 2026 के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म का Part-I और Part-II ध्यान से भरें.
- अपनी फोटो, सिग्नेचर और पहचान पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
- परीक्षा केंद्र और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी चुनें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
यह भी पढ़ें- राज्य विधि और कृषि विभाग में निकली लैब असिस्टेंट की वैकेंसी, 12वीं पास भी कर सकते हैं Apply
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










