यूपी TGT एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Aug 2025 6:19 PM
UP TGT Exam 2025
UP TGT Exam 2025: यूपी टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. यूपी सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UPSESSB) की तरफ से साल 2022 में निकली यूपी टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी. परीक्षाएं कई बार टलते हुए 21 जुलाई 2025 और 22 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली है.
UP TGT Exam 2025: उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया एक लंबे इंतजार के बाद अब अंतिम चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है. उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UPSESSB) द्वारा वर्ष 2022 में निकाली गई टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी समय पहले पूरी हो चुकी है. लेकिन परीक्षा की तारीख कई बार बदलने के बाद अब यह 21 जुलाई 2025 और 22 जुलाई 2025 को आयोजित होने जा रही है.
UP TGT Exam 2025: 3539 पदों पर होगी टीजीटी भर्ती
UPSESSB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के कुल 3539 पदों पर भर्ती की जानी है. यह एक बड़ी संख्या है और हजारों उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं.
UP TGT Exam Notification यहां चेक करें.
हर विषय के लिए अलग-अलग पद हैं और विषय के अनुसार परीक्षा शेड्यूल भी तय किया गया है. परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर कोई जानकारी नहीं है. इसके लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- upsessb.pariksha.nic.in पर जारी होगा.
UP TGT Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले UPSESSB की ऑफिशियल वेबसाइट upsessb.pariksha.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर “TGT Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, और वेरिफिकेशन कोड भरना होगा.
- जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें.
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा. इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें.
- यूपी पीजीटी परीक्षा स्थगित हो गई है. पहले पीजीटी टीचर भर्ती की परीक्षा जून में होने वाली थी जो अब अगस्त में आयोजित की जाएगी.
UP PGT Exam 2025 Postponed: बढ़ गई पीजीटी परीक्षा की तारीख
जहां एक ओर TGT परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है, वहीं दूसरी ओर पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. पहले यह परीक्षा जून 2025 में होनी थी, लेकिन अब इसे अगस्त में आयोजित किया जाएगा. ऐसे में पीजीटी अभ्यर्थियों को कुछ और समय मिल गया है अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए.
NEET में फेल…UPSC का भी टूटा सपना, फिर किया कुछ ऐसा, Rolls Royce में 72 लाख का पैकेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










