UP Sarkari Naukri 2025: खत्म हुआ 3 साल का इंतजार, यूपी में इस बड़ी परीक्षा की आ गई तारीख

Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Mar 2025 5:25 PM

विज्ञापन

SSC recruitment 2025

UP Sarkari Naukri 2025: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन (UPPHESC) की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित की गई है.

विज्ञापन

UP Sarkari Naukri 2025: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन (UPPHESC) की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार तीन साल बाद खत्म हुआ है. यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है. ऐसे में कैंडिडेट्स अपनी तैयारी शुरू कर दें.

उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन (UPPHESC) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2022 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 29 अगस्त 2022 तक का समय दिया गया था. परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है.

UP Assistant Professor Exam 2025: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल और 17 अप्रैल 2025 को होगा. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4-5 दिन पहले जारी होगा. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

UPPHESC Assistant Professor Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uphesc.org पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें.
  • अब UPPHESC Assistant Professor Exam Hall Ticket के लिंक पर जाएं.
  • यहां Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें.

वैकेंसी डिटेल्स

यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 981 खाली पदों पर भर्तियां होनी है. इसमें हिंदी के लिए 80 पद, इंग्लिश के लिए 62 पद, इकोनॉमिक्स के लिए 60 पद और कैमिस्ट्री के लिए 70 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके अलावा अन्य भर्तियां अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जाएंगी. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.

यह भी पढ़ें- BSEB Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट, यहां देखें कब आएगा रिजल्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola