UP Police कांस्टेबल एग्जाम सिटी जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Police Constable Exam City: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एग्जाम सेंटर देख सकते हैं.

विज्ञापन

UP Police Constable Exam City: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी भी उपलब्ध करा दी गई है. अब अभ्यर्थी यह देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी. एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

8 जून से शुरू होगी भर्ती परीक्षा

UP Police Constable भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 जून से 10 जून 2026 तक किया जाएगा. परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित होने की संभावना है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपनी एग्जाम सिटी और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें.

ऐसे चेक करें UP Police Exam City Slip

  • सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UP Police Constable Exam City 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी की जानकारी दिखाई देगी.
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें.

लिखित परीक्षा का पैटर्न

भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा और परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी.

नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी. प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक काटे जाएंगे. प्रश्न सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता जैसे विषयों से पूछे जाएंगे.

यह भी पढ़ें- CBSE टेंडर विवाद पर रांची के सार्थक के 5 सवाल, OSM सिस्टम पर बोर्ड को घेरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola