UGC NET 2024 Schedule Revised: यूजीसी नेट के एक्जाम डेट में हुए बदलाव, अब इस दिन होगी परीक्षा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Aug 2024 3:22 PM
UGC NET 2024 के एक्जाम डेट्स में हुआ बदलाव
UGC NET 2024 Schedule Revised: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 26 अगस्त को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी है. एजेंसी ने एक अधिसूचना में कहा कि 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण उसी तिथि को होने वाली परीक्षाएं अब 27 अगस्त को आयोजित की जाएंगी.
UGC NET 2024 Schedule Revised: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 26 अगस्त को होने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2024 परीक्षा में संशोधन किया है. अब यह श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक दिन बाद 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी. शेष परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी.
26 अगस्त को कौन सी परीक्षाओं का होना था आयोजन
26 अगस्त को NTA को निम्नलिखित परीक्षाएं आयोजित करनी थीं: दर्शनशास्त्र, हिंदी, उड़िया, नेपाली, मणिपुरी, असमिया और संताली, सभी सात भाषा के पेपर.
NEET UG 2024 Counselling Registrations: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
यूजीसी नेट परीक्षा सीटी स्लिप जारी
इस बीच, एजेंसी ने 21, 22 और 23 अगस्त को होने वाली परीक्षाओं के लिए UGC NET सिटी स्लिप जारी कर दी है. आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है कि अन्य तिथियों के लिए स्लिप जल्द ही जारी की जाएगी.
यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2. होमपेज पर दिखाई देने वाले “UGC NET परीक्षा सिटी सूचना पर्ची 2024” अधिसूचना लिंक का चयन करें.
स्टेप 3. अपनी जन्मतिथि, आवेदन संख्या और सुरक्षा पिन दर्ज करें.
स्टेप 4. UGC NET 2024 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
JNU ADMISSION 2024: जेएनयू में UG और COP में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन का आज है आज अंतिम मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










