Teacher Bharti 2025: आ गई शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई डेट, 10000 से ज्यादा पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम

Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Apr 2025 5:48 PM

विज्ञापन

Teacher Bharti 2025 (BG Pic: Freepik)

Teacher Bharti 2025: मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है. बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 10000 से ज्यादा खाली पदों पर भर्तियां होने वाली है.

विज्ञापन

Teacher Bharti 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है. बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 10000 से ज्यादा खाली पदों पर भर्तियां होने वाली है. इस भर्ती परीक्षा की तारीख का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था. बता दें कि इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन अप्रैल महीने में ही होगा.

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती के लिए निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 फरवरी 2025 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से 10 मार्च को शुरू हुई थी जिसमें 17 मार्च तक आवेदन करना था. परीक्षा की नई तारीख अब घोषित हो गई है.

Teacher Bharti 2025 in MP: मध्य प्रदेश में टीचर भर्ती परीक्षा की तारीख

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 10,758 खाली पदों पर भर्तियां होनी है. इसमें मिडिल स्कूल टीचर के लिए 7929 पदों पर भर्तियां होंगी. वहीं, मिडिल स्कूल टीचर स्पोर्ट्स के लिए 338 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसके अलावा प्राइमरी टीचर स्पोर्ट्स में कुल 1377 पदों पर भर्तियां होंगी.

MPESB Teacher Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें.
  • अब Exam Date Change – Middle School Teacher and Primary School Teacher Selection Test – 2024 के लिंक पर जाएं.
  • यहां Download Hall Ticket के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें.

मध्य प्रदेश टीचर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा से ठीक पहले एडमिट कार्ड जारी होगा. एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के नाम के अलावा माता पिता का नाम, एग्जाम सेंटर का पता, एग्जाम सेंटर का नाम, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय दिया होगा. इसके अलावा रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर के साथ-साथ फोटो और सिग्नेचर होगा. इन डिटेल्स को चेक करने के बाद ही एडमिट कार्ड लेकर एग्जाम सेंटर पर जाएं.

यह भी पढ़ें- Top 50 JSSC CGL GK Questions in Hindi 2025: जेएसएससी सीजीएल के लिए महत्वपूर्ण जीके प्रश्न-उत्तर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola