SSC Stenographer Admit Card 2025 OUT: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Aug 2025 11:26 AM

विज्ञापन

परीक्षा देती छात्रा की सांकेतिक तस्वीर (Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025)

SSC Stenographer Admit Card 2025 OUT: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रुप C और D भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

SSC Stenographer Admit Card 2025 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रुप C और D भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा 6, 7 और 8 अगस्त 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी.

SSC Stenographer Exam Date: कब होगी परीक्षा?

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित किए गए विभिन्न केंद्रों पर 6,7 और 8 अगस्त को किया जाएगा. देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी.

SSC Stenographer Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Stenographer Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • अब “Submit” पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.

SSC Stenographer Admit Card 2025 Direct Link: Download Here

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, अभिभावक का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज होंगे. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड भी साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

SSC Stenograph Exam Pattern: कैसे होगी परीक्षा?

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में कुल 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. यह प्रश्न पत्र तीन भागों में विभाजित होगा, जिसमें सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति से 50 प्रश्न (50 अंक), सामान्य जागरूकता से 50 प्रश्न (50 अंक) और अंग्रेजी भाषा एवं बोध से 100 प्रश्न (100 अंक) पूछे जाएंगे.

उम्मीदवारों को परीक्षा हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा. इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन की व्यवस्था भी लागू है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: SSC चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी! कहा- गड़बडियां हुईं, लेकिन ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को नहीं दी जिम्मेदारी

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola