SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 2 का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 12 Dec 2025 6:27 PM

विज्ञापन

SSC JHT एडमिट कार्ड चेक करते स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

SSC JHT Paper 2 Admit Card 2025: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती के लिए पेपर 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

SSC JHT Paper 2 Admit Card 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर यानी JHT भर्ती परीक्षा के पेपर 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बस आपको SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना है.

इस भर्ती के लिए आवेदन 5 जून 2025 से शुरू हुए थे. उम्मीदवारों को 26 जून 2025 तक का समय दिया गया था. हजारों कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए फॉर्म भरा था, क्योंकि ये पोस्ट उन युवाओं के लिए काफी अच्छा मौका है जो हिंदी भाषा और ट्रांसलेशन फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं.

SSC JHT Paper 2 Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1: सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर Latest News या Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां आपको SSC JHT Paper 2 Admit Card 2025 का लिंक दिखेगा. उस पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरें.
स्टेप 5: लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 6: इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

SSC JHT Paper 2 Admit Card 2025 Download Link

एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो ID जरूर लेकर जाएं. एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचें. मोबाइल, कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना होता है, इसलिए इन्हें साथ ना लेकर जाएं. एडमिट कार्ड पर लिखे निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार तैयारी करें.

SSC JHT पेपर 2 कब होगा

SSC JHT Paper 2 की परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी. पेपर 1 क्लियर कर चुके कैंडिडेट्स को अब पेपर 2 देना है. इसलिए समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें ताकि परीक्षा से पहले सारी जानकारी आपके पास रहे. एग्जाम सेंटर, परीक्षा समय और जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड पर ही दिए गए होते हैं.

यह भी पढ़ें: BTech सिविल के बाद सरकारी नौकरी का खजाना, सैलरी होगी लाखों में

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola