SSC GD 2026: अब अपनी मर्जी से चुनें एग्जाम डेट, जानिए एडमिट कार्ड कब आएगा

सांकेतिक फोटो (Official Website)
SSC GD 2026: एसएससी जिडी कांस्टेबल पोस्ट के लिए एग्जाम डेट जारी कर दी गई है. कांस्टेबल के पोस्ट पर कुल 25, 487 पदों पर भर्ती की जाएगी. अब कैंडिडेट्स अपने पसंद से एग्जाम वीक प्रीफ्रेंस चुन सकते हैं. साथ ही जानें एडमिट कार्ड कब आएगा.
SSC GD 2026: अगर आप एसएससी जीडी (SSC GD) भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही जरूरी और नई अपडेट आई है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 25,487 पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम वीक प्रेफरेंस (Exam Week Preference) चुनने का ऑप्शन शुरू किया है. यह पहली बार है जब कैंडिडेट्स को अपनी पसंद के हफ्ते में परीक्षा देने का मौका मिल रहा है. SSC ने जीडी कांस्टेबल भर्ती की एग्जाम डेट जारी कर दी है. एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर कैंडिडेट्स एग्जाम वीक प्रेफरेंस सिलेक्ट कर सकते हैं.
इम्पॉर्टेंट डेट्स
- एग्जाम शेड्यूल (हफ्ता 1): 27 अप्रैल से 02 मई 2026.
- एग्जाम शेड्यूल (हफ्ता 2): 04 मई से 09 मई 2026.
- एग्जाम शेड्यूल (हफ्ता 3): 18 मई से 23 मई 2026.
- एग्जाम शेड्यूल (हफ्ता 4): 25 मई से 30 मई 2026.
SSC GD 2026 Exam Week Preference Check Here
SSC GD 2026 एग्जाम वीक प्रेफरेंस ऐसे सिलेक्ट करें
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- अपनी रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर आपको SSC GD 2026 Week Preference का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- अब आपको चारों हफ्तों के विकल्प मिलेंगे. आप अपनी पसंद के हिसाब से चुनें.
- सिलेक्ट करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
वैकेंसी डिटेल्स
| फोर्स का नाम (Post Name) | कुल पद (Total Vacancy) |
| CISF | 14,595 |
| CRPF | 5,490 |
| SSB | 1,764 |
| AR (Assam Rifles) | 1,706 |
| ITBP | 1,293 |
| BSF | 616 |
| SSF | 23 |
| कुल (Total) | 25,487 |
SSC GD 2026 Notification Check Here
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड कब आएगा?
SSC GD के एग्जाम डेट से 10 दिन पहले एसएससी कैंडिडेट्स की एग्जाम सिटी स्लिप जारी करता है. वहीं परीक्षा के 3 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होते हैं. ऐसे में 27 अप्रैल की जीडी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 और 24 अप्रैल को जारी हो सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एसएससी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी करेगा. यहां से आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना जीडी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: इंटरव्यू का झंझट नहीं, SECL में लिखित परीक्षा से 1055 पदों पर होगी भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




