ePaper

59500 SSC कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट, 29 अगस्त को Exam, सिटी डिटेल और एडमिट कार्ड इस दिन

Updated at : 22 Aug 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
SSC Important Update

एसएससी की सांकेतिक तस्वीर (SSC Important Update)

SSC Exam 2025 से जुड़े 59,500 उम्मीदवारों के लिए अहम नोटिस जारी हुआ है. जिनका एग्जाम रिस्केड्यूल किया गया है, उनकी सिटी डिटेल्स 22 अगस्त से उपलब्ध होंगी और एडमिट कार्ड 26 अगस्त से डाउनलोड किए जा सकेंगे. नई परीक्षा 29 अगस्त को होगी. उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

SSC Exam 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने Selection Posts (Phase-13) Exam 2025 से जुड़े एक बड़े अपडेट की घोषणा की है. लगभग 59,500 उम्मीदवारों की परीक्षाओं को री-शेड्यूल किया गया है. अब इन परीक्षाओं का आयोजन 29 अगस्त 2025 को होगा. साथ ही, सिटी डिटेल्स और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी भी जारी कर दी गई है. यहां आप SSC Exam 2025 को लेकर पूरी डिटेल देखें.

SSC Exam 2025: सिटी डिटेल्स कब आएंगी?

SSC की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों की परीक्षा री-शेड्यूल की गई है, उनके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Slip) 22 अगस्त 2025 से उपलब्ध होगी. इसके माध्यम से उम्मीदवार अपनी परीक्षा का शहर जान पाएंगे.

इसे भी पढ़ें- Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में AEDO के 935 पदों पर वैकेंसी, Apply करने का आसान तरीका यहां देखें

SSC Exam 2025: एडमिट कार्ड की तारीख

उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड 26 अगस्त 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा. इसे SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड किया जा सकेगा.

SSC Exam 2025: कैसे चेक करें री-शेड्यूलिंग स्टेटस?

जिन उम्मीदवारों को यह कन्फ्यूजन है कि उनकी परीक्षा री-शेड्यूल हुई है या नहीं, वे अपने कैंडिडेट पोर्टल में लॉगिन करके जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा SSC की रीजनल ऑफिसेज की ओर से उम्मीदवारों को ई-मेल और SMS के जरिए भी सूचना दी जाएगी.

SSC Exam 2025: क्यों हुई परीक्षा री-शेड्यूल?

SSC ने सभी शिफ्ट के लॉग्स को चेक करने के बाद यह फैसला लिया. उम्मीदवारों को एक और निष्पक्ष मौका देने के लिए परीक्षा की नई तारीख घोषित की गई है. अब यह परीक्षा 29 अगस्त 2025 को आयोजित होगी.

SSC Exam 2025
एसएससी का ऑफिशियल नोटिस (ssc exam 2025)

SSC Exam 2025: आगे की प्रक्रिया

परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों को क्वेश्चन चैलेंज प्रोसेस का भी मौका मिलेगा. SSC ने पहले ही यह साफ किया था कि प्लेटफॉर्म और टेक्निकल रेडीनेस की सख्त जांच की जाएगी ताकि परीक्षा सही से हो.

इसे भी पढ़ें- MIT से हाउस ऑफ लॉर्ड्स तक, बेटी को खोने के बाद शुरू किया Education फाउंडेशन, भारत से भी है खास नाता

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola