SSC CHSL Tier 1 Exam Date: 60 मिनट में 100 सवाल, इस दिन होगी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल

Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Oct 2025 12:58 PM

विज्ञापन

SSC CHSL Tier 1 Exam (सांकेतिक फोटो)

SSC CHSL Tier 1 Exam Date: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा की तारीख (SSC CHSL Tier 1 Exam Date) घोषित हो गई है. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले छात्र का शेड्यूल चेक कर सकते हैं. साथ ही एग्जाम पैटर्न भी यहां चेक करें.

विज्ञापन

SSC CHSL Tier 1 Exam Date: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर को होगा. यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट यानी CBT Mode में होगी. इसके लिए पहले परीक्षा की तारीख 8 सितंबर से 18 सितंबर तक निर्धारित की गई थी. कुछ कारणों से परीक्षा की तारीख स्थगित कर दी गई थी. अब एग्जाम का नया शेड्यूल जारी किया गया है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी परीक्षा की तारीख, शहर और शिफ्ट समय पर चयन करें क्योंकि बाद में किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी.

SSC CHSL Tier 1 Exam Pattern: कैसे होगी परीक्षा?

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा मल्टीपल चॉइस क्वेशंस (MCQs) पर आधारित होती है. इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 100 अंकों के होंगे. परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट रखी गई है, जबकि PwD (Blind/Cerebral Palsy) उम्मीदवारों को 80 मिनट का समय दिया जाएगा.

SSC CHSL Tier 1 Exam Schedule Check Here

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याअंक
English Language (Basic Knowledge)2525
General Intelligence2525
Quantitative Aptitude2525
General Awareness2525
कुल (Total)100100

यह भी पढ़ें: ISRO में कुक बनने का मौका, निकली शानदार वैकेंसी

SSC CHSL Tier 1 परीक्षा कब आयोजित होगी?

SSC CHSL Tier 1 परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2025 को किया जाएगा. पहले यह परीक्षा सितंबर में होने वाली थी, लेकिन अब नई तारीख घोषित की गई है. यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT Mode) में आयोजित की जाएगी.

SSC CHSL Tier 1 परीक्षा का पैटर्न क्या है?

परीक्षा में 100 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं. प्रत्येक विषय में 25 प्रश्न होंगे. पेपर में English, General Intelligence, Quantitative Aptitude और General Awareness जैसे विषय शामिल हैं. कुल समय 60 मिनट का होगा.

SSC CHSL एग्जाम डेट और सिटी कैसे चेक करें?

उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परीक्षा की तारीख और सिटी चेक कर सकते हैं. “CHSL Tier 1 Exam Date 2025” नोटिस पर क्लिक करें, अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालें और डिटेल्स देख लें.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola