नहीं मिला पसंद का Exam Centre, आज ही करें रिपोर्ट, SSC ने जारी की सिटी स्लिप

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Nov 2025 2:20 PM

विज्ञापन

SSC CHSL परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

SSC CHSL Exam City Slip: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कम्बाइंड हाईयर एजुकेशन लेवल (CHSL) परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने 'स्लॉट चयन' का ऑप्शन चुना था, उन्हें उनकी पसंद के अनुसार परीक्षा शहर और तिथि आवंटित कर दी गई है.

विज्ञापन

SSC CHSL Exam City Slip: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कम्बाइंड हाईयर एजुकेशन लेवल (CHSL) परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया है. सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे लॉगिन क्रेंडेंशियल्स की मदद से अपना सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

पसंद का परीक्षा शहर आवंटित की गई है

जिन अभ्यर्थियों ने ‘स्लॉट चयन’ का ऑप्शन चुना था, उन्हें उनकी पसंद के अनुसार परीक्षा शहर और तिथि आवंटित कर दी गई है. हालांकि, कुछ परेशानी के कारण, शिफ्ट बदल दी गई है. ऐसे अभ्यर्थियों को उनकी पसंद का परीक्षा शहर दिया गया है, लेकिन एक अलग दिन/शिफ्ट में. इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने ‘परीक्षा का वैकल्पिक शहर’ चुना है, उन्हें हर संभव प्रयास करके उनकी पसंद के अनुसार एक परीक्षा शहर आवंटित किया गया है. वहीं ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने परीक्षा शहर का विकल्प नहीं चुना था, उन्हें उपलब्ध सीट के अनुसार, सीट और शिफ्ट आवंटित की गई है.

फीडबैक पोर्टल पर रिपोर्ट करें

अधिकांश उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में दी गई उनकी प्राथमिकताओं में से परीक्षा शहर आवंटित कर दिए गए हैं. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्हें उनकी च्वॉइस के अनुसार, परीक्षा शहर नहीं दिया गया है, वे आयोग की वेबसाइट पर फीडबैक पोर्टल के माध्यम से 08.11.2025 (रात्रि 11:00 बजे) तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकते हैं. यदि स्लॉट उपलब्ध हों, तो आयोग ऐसे उम्मीदवारों को पुनः आवंटित कर सकता है.

SSC CHSL Exam City Slip How To Download: कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Latest News या Admit Card / City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने Region जैसे कि उत्तर क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र आदि को सेलेक्ट करें.
  • लॉगिन पेज पर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड / जन्मतिथि (DOB) डालें.
  • लॉगिन करने के बाद आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लेकर रखें.

SSC CHSL FAQs: यहां देखें सवाल जवाब

SSC का फुलफॉर्म क्या है?

SSC का फुलफॉर्म है स्टाफ सेलेक्शन कमीशन.

SSC की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

ssc.gov.in

SSC CHSL Exam City Slip कब जारी होगा?

SSC CHSL Exam City Slip आज जारी हुआ है.

SSC CHSL Exam City Slip कहां जारी होगा?

SSC CHSL Exam City Slip एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी हुआ है.

क्या सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड से अलग होता है?

हां, सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से अलग होता है. इसमें परीक्षा शहर की जानकारी दी होती है.

यह भी पढ़ें- ICAI CA Final Result: आज जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola