RRB JE परीक्षा के लिए सिटी डिटेल्स जारी, जानें कहां होगा एग्जाम

Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Feb 2026 10:48 PM

विज्ञापन

एग्जाम पेपर की सांकेतिक फोटो (Canva)

RRB JE CBT 1 Exam: रेलवे में जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जेई भर्ती के लिए एग्जाम सिटी की डिटेल्स जारी हो गई है. एग्जाम सेंटर्स की डिटेल्स चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rrcb.gov.in पर जाएं.

विज्ञापन

RRB JE CBT 1 Exam: रेलवे में जूनियर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. RRB JE CBT 1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी जारी कर दी गई है. लंबे समय से उम्मीदवार इस अपडेट का इंतजार कर रहे थे. अब सभी अभ्यर्थी अपनी परीक्षा से जुड़ी सिटी और सेंटर की डिटेल्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की शुरुआत 31 अक्टूबर 2025 से हुई थी. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2025 थी. इसी दिन तक परीक्षा शुल्क जमा करने का मौका भी दिया गया था. फॉर्म करेक्शन की सुविधा 13 से 22 दिसंबर 2025 तक दी गई थी. CBT 1 परीक्षा का आयोजन 19 और 20 फरवरी और 25 फरवरी 2026 को किया जाएगा. एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे.

RRB JE CBT 1 Exam City कैसे चेक करें?

  • RRB JE CBT 1 की सिटी डिटेल्स चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट rrcb.gov.in पर जाना होगा.
  • वहां लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में Exam City Details का लिंक मिलेगा.
  • लिंक पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी.
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपकी परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी.
  • इसमें एग्जाम सिटी, डेट और शिफ्ट की डिटेल्स शामिल होंगी.

RRB JE CBT 1 Exam Schedule यहां चेक करें.

RRB JE Exam Notice
Rrb je exam notice

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

RRB JE भर्ती के तहत कुल 2569 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें अलग-अलग कैटेगरी के लिए सीटें तय की गई हैं. जनरल कैटेगरी के लिए 1090 पद रखे गए हैं. EWS के लिए 244 पद, OBC के लिए 615 पद, SC के लिए 410 पद और ST के लिए 210 पद निर्धारित किए गए हैं. इस तरह सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए वैकेंसी निकाली गई है.

यह भी पढ़ें: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट का एडमिट कार्ड जारी, 9970 पदों के लिए परीक्षा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola