रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट का एडमिट कार्ड जारी, 9970 पदों के लिए परीक्षा

स्टूडेंट की सांकेति फोटो (Freepik)
RRB Assistant Loco Pilot Admit Card 2026: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है.
RRB Assistant Loco Pilot Admit Card 2026: रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB की तरफ से Assistant Loco Pilot भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, अब वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 9970 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
RRB Assistant Loco Pilot भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2025 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई 2025 रखी गई थी. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई 2025 थी. फॉर्म में सुधार का मौका 22 से 31 मई 2025 तक दिया गया था. अब इसकी परीक्षा 13 से 18 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी.
RRB Assistant Loco Pilot Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर RRB Assistant Loco Pilot Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें.
लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा.
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
RRB Assistant Loco Pilot Admit Card 2026 यहां डायरेक्ट डाउनलोड करें.
एग्जाम की डिटेल्स
इस भर्ती में पहले CBT 1 परीक्षा होगी. इसके बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को CBT 2 के लिए चुना जाएगा. हर RRB से करीब 15 गुना उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. अगर किसी कटऑफ पर एक से ज्यादा उम्मीदवारों के नंबर बराबर होते हैं, तो सभी को CBT 2 में मौका दिया जाएगा. सभी शिफ्ट में होने वाली परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन सिस्टम लागू किया जाएगा.
नेगेटिव मार्किंग का नियम
परीक्षा केंद्र और शहर का चुनाव तकनीकी व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा. कई बार उम्मीदवारों को दूसरे शहर या राज्य में जाकर परीक्षा देनी पड़ सकती है. परीक्षा की तारीख या सेंटर बदलने का कोई विकल्प नहीं मिलेगा. CBT 1 और CBT 2 में हर गलत जवाब पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे. हालांकि CBAT में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, सैलरी होगी 63200
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




