NEET UG 2026: जल्द जारी हो सकती है सिटी इंटिमेशन स्लिप, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 Jun 2026 1:05 PM

विज्ञापन

एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए जल्द ही सिटी स्लिप जारी की जाएगी. सिटी स्लिप में कैंडिडेट का नाम और परक्षा शहर जैसी जानकारी दी होगी. 21 जून को नीट री-एग्जाम है.

विज्ञापन

NEET UG 2026 री-एग्जाम का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों को बता दें कि जल्द ही सिटी स्लिप जारी की जा सकती है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG 2026 की एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकती है. आइए, जानते हैं इसे कैसे डाउनलोड कर सकेंगे.

सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से कैंडिडेट्स को यह जानकारी मिलेगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी. हालांकि, यह एडमिट कार्ड नहीं होगा. परीक्षा केंद्र का पूरा पता कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही पता चलेगा.

कब जारी होगी NEET UG Re Exam सिटी स्लिप?

NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जा सकते हैं, जबकि परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली है. परीक्षा से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं. ऐसे में उम्मीद है कि जल्द-से-जल्द सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी.

सिटी इंटिमेशन स्लिप में क्या होगा?

  • कैंडिडेट का नाम
  • आवेदन संख्या
  • परीक्षा शहर और राज्य
  • परीक्षा की डेट
  • परीक्षा माध्यम (Language)
  • अन्य जरूरी जानकारी

कैसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप?

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • NEET UG 2026 City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन संख्या और अन्य लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • फ्यूचर के लिए इसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें, क्योंकि सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की सूचना कभी भी जारी की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- JoSAA काउंसलिंग क्या है? IIT-NIT में एडमिशन के लिए ऐसे करें अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola