MP Board Second Exam 2026: 7 मई से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षाएं, एडमिट कार्ड जारी

MP बोर्ड परीक्षा (PC-X)
MP Board Second Exam 2026: MPBSE ने हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) की सेकंड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द-से-जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
MP Board Second Exam 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) ने हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) की सेकंड परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. बोर्ड के अनुसार, ये परीक्षाएं 7 मई 2026 से शुरू होंगी. इसके साथ ही MP Board ने छात्रों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है.
ऐसे स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर या अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी.
कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
छात्र अपना एडमिट कार्ड MPONLINE पोर्टल mpbse.mponline.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर MP Board Admit Card 2026 या संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना रोल नंबर/ आवेदन नंबर दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
क्या है परीक्षा की टाइमिंग?
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 7 मई 2026 से शुरू होकर 19 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 7 मई 2026 से 25 मई 2026 तक चलेंगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.
MP Board सेकंड परीक्षा के लिए जरूरी सलाह
- एडमिट कार्ड की सभी जानकारी ध्यान से चेक करें
- परीक्षा केंद्र और समय का सही पता रखें
- परीक्षा के दिन समय से पहले सेंटर पहुंचें
MP बोर्ड मई महीने में 10वीं-12वीं कक्षा के लिए सेकंड परीक्षा कराने जा रही है. इस परीक्षा के जरिए स्टूडेंट्स को अपनी गलती सुधारने का मौका मिलेगा. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हों.
यह भी पढ़ें- GSEB Board Result 2026: गुजरात बोर्ड रिजल्ट की आई डेट, जानिए कहां और कैसे चेक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










