ePaper

JPSC ACF Admit Card 2025: झारखंड ACF परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Updated at : 01 Jul 2025 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
JPSC ACF Admit Card 2025

JPSC ACF Admit Card 2025

JPSC ACF Admit Card 2025: जेपीएससी ने ACF परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार jpsc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा 13 जुलाई को होगी. एडमिट कार्ड और फोटो आईडी साथ ले जाना अनिवार्य है. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है.

विज्ञापन

JPSC ACF Admit Card 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (ACF) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

कब होगी परीक्षा?

ACF परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई 2025 को झारखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी प्रूफ के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है.

एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण निर्देश होते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर रिपोर्ट करें. किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच आदि परीक्षा हॉल में ले जाना सख्त वर्जित है.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले jpsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “Admit Card” टैब पर क्लिक करें.
  • “JPSC ACF Admit Card 2025” लिंक पर जाएं.
  • पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • “Submit” पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

भर्ती प्रक्रिया

JPSC की यह परीक्षा झारखंड वन विभाग में असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट पद पर भर्ती की प्रक्रिया का हिस्सा है. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की अपडेट्स के लिए JPSC की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Also Read: Success Story: झोपड़ी से शुरू हुआ सफर, पिता फेरी लगाकर पालते थे परिवार… बेटे ने UPSC पास कर रच दिया इतिहास

Also Read: 1 या 2 नहीं 4 बार UPSC क्लियर, दिव्यांगता को हराकर बनीं IAS, आंखें नम कर देगी ये सक्सेस जर्नी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola