झारखंड TET के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक भरें फॉर्म

Published by : Smita Dey Updated At : 03 Jun 2026 9:14 AM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Freepik)

JHTET 2026: झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का एक और मौका. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JHTET 2026) के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है.

विज्ञापन

JHTET 2026: झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JHTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है. अगर आप किसी वजह से अभी तक अपना फॉर्म नहीं भर पाए थे, तो अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब इच्छुक कैंडिडेट्स 20 जून 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. 

JHTET 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JHTET 2026 Application लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी डिटेल्स भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

JHTET 2026 एग्जाम के लिए नोटिस

कौन कर सकता है आवेदन?

  • प्राइमरी लेवल (क्लास 1 से 5 – Paper 1): उम्मीदवार का न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना और साथ में 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) होना जरूरी है. ग्रेजुएशन के साथ DElEd करने वाले भी इसके पात्र हैं.
  • अपर प्राइमरी लेवल (क्लास 6 से 8 – Paper 2): उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ BEd या DElEd की डिग्री होनी चाहिए.

आवेदन फीस

कैटेगरी (Category)सिंगल पेपर (Paper 1 या 2)दोनों पेपर (Paper 1 और 2)
General / OBC / EWS13001500
SC / ST / Divyang (PwD)700800
आदिम जनजाति (PVTG)500600

JHTET एग्जाम पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

परीक्षा को पास करने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के लिए न्यूनतम अंक (कटऑफ) तय किए गए हैं:

  • General / OBC / EWS: न्यूनतम 60% मार्क्स लाना जरूरी है.
  • SC / ST / दिव्यांग: इनके लिए न्यूनतम अंकों में थोड़ी छूट दी जाती है, जो कि आमतौर पर 50% से 55% के बीच होती है.

यह भी पढ़ें: UP में एक्साइज कांस्टेबल के 722 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए है सुनहरा मौका

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola