JEE Advanced के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Apr 2026 8:05 AM
कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)
JEE Advanced 2026: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा खत्म हो गई है. अब जेईई एडवांस्ड के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस बार JEE Advanced की परीक्षा आईआईटी रुड़की की ओर से आयोजित की जाएगी. इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाना होगा.
JEE Advanced 2026: जो छात्र जेईई मेन 2026 क्वालिफाई कर चुके हैं वे अब जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा. बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी होने के बाद ही एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
JEE Advanced 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 2 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद 4 मई 2026 तक एग्जाम फीस जमा करने का मौका मिलेगा.
JEE Advanced 2026: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर JEE Advanced 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना JEE Main रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
JEE Advanced 2026 Information Brochure
JEE Advanced के लिए योग्यता
JEE Advanced में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने JEE Main 2026 परीक्षा में क्वालिफाई किया हो. जेईई मेन में तय कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार ही इस परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे. यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित IIT संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. इसलिए हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा की तैयारी करते हैं.
कब होगी JEE Advanced परीक्षा?
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा. वहीं उम्मीदवारों के लिए 11 मई 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. परीक्षा के बाद 1 जून 2026 को रिजल्ट घोषित किया जाएगा. इसके बाद JoSAA Counselling का शेड्यूल जारी होगा.
यह भी पढ़ें: Google Microsoft से जॉब ऑफर, 1.28 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, BTech कॉलेज में तगड़ा कैंपस प्लेसमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










