ePaper

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन कल से, सिर्फ इतने टॉप रैंक वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Updated at : 22 Apr 2025 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
JEE Advanced 2025

जेईई एडवांस्ड 2025

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से शुरू होगा. टॉप 2.5 लाख जेईई मेन रैंकधारी कर सकेंगे आवेदन. परीक्षा 18 मई को दो पालियों में होगी। जानें पात्रता, तारीखें और आवेदन प्रक्रिया.

विज्ञापन

JEE Advanced 2025 in Hindi: जेईई एडवांस्ड 2025 में शामिल होने का मौका उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जिन्होंने जेईई मेन 2025 में टॉप 2.5 लाख में स्थान पाया है. यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है. इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर कर रहा है. आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और 2 मई तक चलेगी. फीस जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई रखी गई है. 

JEE Advanced 2025: परीक्षा कब होगी?

जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 18 मई 2025 को दो पालियों में होगी. पहला पेपर सुबह 9 से 12 बजे और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. 

JEE Advanced 2025 eligibility criteria in Hindi: पात्रता के नियम

उम्मीदवारों को 2024 या 2025 में 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा पास करनी चाहिए. पहले किसी आईआईटी में एडमिशन न लिया हो. जेईई मेन 2025 में टॉप 2.5 लाख रैंक के भीतर होना जरूरी है.

JEE (Advanced) 2025: आवेदन फी

उम्मीदवार की श्रेणीकिसके लिएशुल्क
भारतीय नागरिकसभी महिला उम्मीदवार1600
SC, ST और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवार1600
बाकी सभी उम्मीदवार3200
OCI/PIO (I) उम्मीदवारमहिला उम्मीदवार (GEN और GEN-PwD)1600
सामान्य वर्ग दिव्यांग (GEN-PwD)1600
सामान्य वर्ग (GEN)3200
विदेशी नागरिक और OCI/PIO (F) उम्मीदवारजो SAARC देशों (जैसे नेपाल, भूटान, बांग्लादेश आदि) में रहते हैं100 अमेरिकी डॉलर (USD 100)
जो गैर-SAARC देशों (जैसे अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया आदि) में रहते हैं200 अमेरिकी डॉलर (USD 200)

JEE Advanced 2025 application form in Hindi: कैसे करें आवेदन?

  • jeeadv.ac.in पर जाएं
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
  • जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें
  • फीस का भुगतान कर आवेदन पूरा करें

JEE Advanced 2025 exam pattern in Hindi: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?

जेईई एडवांस्ड में दो पेपर होंगे, जिनमें भौतिकी, रसायन और गणित के प्रश्न शामिल रहेंगे. परीक्षा का स्तर उच्च होता है और सवालों में निगेटिव मार्किंग भी हो सकती है. 

तैयारी में जुट जाएं छात्र

जो छात्र जेईई मेन पास कर चुके हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है. समय पर आवेदन कर तैयारी में जी-जान से जुटना जरूरी है, क्योंकि यह परीक्षा आईआईटी जैसे संस्थानों के लिए प्रवेश द्वार है. 

पढ़ें: Best BTech College: Google और Apple जैसी कंपनियों में प्लेसमेंट देता है यूपी का ये कॉलेज, JEE मेन स्कोर से पाएं एडमिशन

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola