IBPS RRB Clerk Admit Card Out 2025: क्लर्क परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Dec 2025 9:20 AM

विज्ञापन

IBPS आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

IBPS  Clerk Prelims Admit Card 2025 Download: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. आइए, जानते हैं इसे कहां से और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

IBPS RRB Clerk Admit Card Out 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के पदों पर भर्ती निकाली गई थी. वहीं अब प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट्स IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

IBPS RRB Clerk Admit Card: इन डिटेल्स की मदद से डाउनलोड करें एडमटि कार्ड 

कैंडिडेट्स अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ की मदद से एडमिट कार्ड देख सकते हैं. ऐसे में इन डिटेल्स को याद रखें. 

IBPS RRB Clerk Admit Card: एडमिट कार्ड पर दर्ज होगी ये जानकारी 

  • परीक्षा का नाम 
  • एग्जाम सेंटर 
  • परीक्षा की तिथि 
  • कैंडिडेट्स का नाम 
  • कैंडिडेट्स की फोटो और सिग्नेचर 
  • परीक्षा का विषय 
  • परीक्षा सेंटर का पता 
  • परीक्षा पर पहुंचने का समय 
  • परीक्षा के लिए गाइडलाइंस 

IBPS RRB Clerk Admit Card Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं. 
  • यहां होम पेज पर CRP RRBs टैब पर क्लिक करें. 
  • इतना करते ही एक नया टैब खुलेगा. 
  • यहां IBPS RRB Clerk Admit Card 2025 लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें. 
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें. 
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा. 
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें. 

IBPS RRB Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन? 

इस भर्ती के तहत दो चरण की परीक्षा होगी, जिसमें प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा शामिल है. प्रीलिम्स क्वालिफाइंग परीक्षा है यानी कि इसमें पास होने वाले आगे की परीक्षा के लिए सेलेक्ट होंगे. लेकिन इसका मार्क्स नहीं जुड़ेगा. इन दोनों चरण की परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुला जाएगा. 

यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Mains Exam Analysis 2025: कैसा रहा क्लर्क मेन्स परीक्षा? देखें लेवल और पैटर्न

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola