HBSE Board Exam 2025: हरियाणा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें डिटेल्स
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Nov 2025 11:13 AM
HBSE बोर्ड एग्जाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HBSE Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है. ऐसे छात्र जो अगले साल बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं, उनके लिए ये काम की खबर है.
HBSE Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है. अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो अप्लाई करने से पहले सभी डिटेल देखें.
HBSE Board Exam Last Date: आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
BSEH 10वीं-12वीं परीक्षा (Haryana Board Exam) के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 दिसंबर 2025 है. छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 300 रुपये की लेट फीस के साथ 9 दिसंबर 2025 तक आवेदन किया जा सकता है. सबसे अंत में, 1000 रुपये की लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 दिसंबर 2025 है.
HBSE Board Exam Fees: आवेदन फीस
कक्षा 10वीं के लिए
- कुल परीक्षा शुल्क – 1000
- परीक्षा शुल्क – 850
- माइग्रेशन शुल्क – 50
- प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क – 100
कक्षा 12वीं के लिए
- कुल परीक्षा शुल्क – 1200
- परीक्षा शुल्क – 1000
- माइग्रेशन शुल्क – 100
- प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क – 100 प्रति उम्मीदवार
HBSE Board Exam How to Apply: कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले BSEH की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
होम पेज पर HBSE Board Exam 2025 registration link लिंक पर क्लिक करें.
स्कूल प्रमुख अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके पोर्टल पर जाएं.
छात्रों की डिटेल्स ध्यान से भरें.
परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटाआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- नहीं मिला पसंद का Exam Centre, आज ही करें रिपोर्ट, SSC ने जारी की सिटी स्लिप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










