3 पैटर्न में पूछे जाएंगे GATE परीक्षा में सवाल, देखें नेगेटिव मार्किंग के नियम
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 25 Sep 2025 11:09 AM
गेट परीक्षा पैटर्न (फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
GATE Exam Pattern: गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक है. ऐसे में आइए जानते हैं गेट परीक्षा कौन दे सकते हैं और इस परीक्षा का पैटर्न क्या है. साथ ही जानेंगे कि इस परीक्षा में कुल कितने अंक के सवाल आते हैं. इस बार गेट परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) की ओर से किया जा रहा है.
GATE Exam Pattern: गेट परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास आखिरी के कुछ दिन बचे हैं. आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) की ओर से जल्द ही ग्रैजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2025 है. आवेदन करने से पहले छात्र परीक्षा का पैटर्न और अन्य डिटेल देख लें.
GATE Exam Pattern: परीक्षा का पैटर्न
गेट 2026 परीक्षा की अवधि 3 घंटे की है. परीक्षा में छात्रों से उनके द्वारा चुने गए विषय और जनरल एप्टिट्यूड से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है. गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे. वहीं 2 अंक वाले प्रत्येक MCQ प्रश्न का गलत उत्तर देने पर दो तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे. मालूम हो कि ये परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम में होती है. GATE परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है. सभी पेपर में जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट 15 अंकों का होता है और बाकी के बचे 85 अंक, उस विषय से होगा जिसे छात्र ने चुना है.
गेट परीक्षा में तीन पैटर्न में पूछे जाएंगे सवाल
गेट परीक्षा में 3 पैटर्न में सवाल पूछे जाएंगे
- मल्टिपल च्वॉइस सवाल (MCQ)
- मल्टिपल सेलेक्ट सवाल (MSQ)
- न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT)
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रत्येक एक अंक के MCQ प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे. 2 अंक वाले प्रत्येक MCQ प्रश्न का गलत उत्तर देने पर दो तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे. लेकिन MSQ और NAT वाले सवालों का गलत जवाब देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
GATE Exam Dates: देखे महत्वपूर्ण तारीख
- 28 अगस्त 2025- आवेदन शुरू
- 28 सितंबर 2025- अंतिम तारीख
- परीक्षा की तारीख -7,8, 14 और 15 फरवरी 2026
GATE Exam Registartion Steps to Download: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले gate2026.iitg.ac.in पर जाएं
- होम पेज पर GATE 2026 Registration वाले लिंक पर क्लिक करें
- यहां डिटेल्स डालकर लॉगिन करें
- लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरें
- सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें
GATE Exam Application Fees: आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्का का भुगतान करना होगा. महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी को 1000 रुपये का शुल्क प्रत्येक पेपर देना होगा. वहीं अन्य सभी उम्मीदवार (फॉरेन नेशनल भी शामिल) को 2000 रुपये शुल्क प्रत्येक पेपर देना होगा.
यह भी पढ़ें- IBPS Clerk का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










