ePaper

CTET Answer Key 2024: सीटीईटी परीक्षा का आंसर की जल्द होगी जारी, यहां देखें रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 24 Dec 2024 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
CTET Answer Key 2024

CTET Answer Key 2024

CTET Answer Key 2024: CTET 2024 परीक्षा का आंसर की जल्द ही जारी होने वाला है, ऐसे में यहां देखें इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट और आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया.

विज्ञापन

CTET Answer Key 2024: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटीईटी परीक्षा का आंसर की जारी करने वाला है. बता दें कि परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया जाएगा और उसके बाद ही अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा. ऐसे में यहां देखें लेटेस्ट अपडेट और आंसर की चेक करने के आसान स्टेप्स.

कैसे डाउनलोड करें CTET 2024 का आंसर की?

  • आंसर की जारी होते ही सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको CTET December Answer Key 2024 का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, उसमें अपने लॉगिन डिटेल्स भरें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपका आंसर की पीडीएफ फॉर्म में स्क्रीन पर आ जायेगा, चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर के रख लें.

कितनी होगी ऑब्जेक्शन फीस?

सीबीएसई जल्द ही CTET 2024 परीक्षा का प्रोविजनल आंसर की और ओएमआर शीट जारी करेगा. आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलेगा. प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ₹1000 का प्रसंस्करण शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा. बिना शुल्क भुगतान की गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.

कब तक आएगा CTET 2024 का परिणाम?

सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया जाएगा, इसके बाद सभी ऑब्जेक्शन की जांच होगी, अगर उत्तर कुंजी में की भी गलती होगी तो उसे सुधार जाएगा और सभी ऑब्जेक्शन के आधार पर एक फाइनल आंसर की जारी किया जाएगा. इसके बाद ही अंतिम परिणामों की घोषणा होगी.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Also Read: Success Story: पिता चलाते हैं ढाबा, बेटा सीडीएस पास कर बना लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola