CTET का एडमिट कार्ड जारी, यहां से डायरेक्ट करें डाउनलोड

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)
CTET Admit Card 2026 OUT: सीटीईटी परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. सीबीएसई की तरफ से सीटीईटी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
CTET Admit Card 2026 OUT: सीबीएसई की तरफ से सीटीईटी फरवरी सेशन एग्जाम (CTET Feb 2026 Exam) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो चुकी है.
सीटीईटी फरवरी सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 18 दिसंबर 2025 तक का समय मिला था. इसके लिए परीक्षाओं का आयोजन 7 फरवरी और 8 फरवरी 2026 को होगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
CTET Admit Card 2026 इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर CTET Exam Admit Card Available पर जाएं.
- अब लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें.
- लॉगिन होते ही एडमिट कार्ड खुल जाएगा.
- एडमिट कार्ड चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें.
CTET Admit Card 2026 Download Link
CTET Exam Date and Time: देखें एग्जाम शेड्यूल
यह परीक्षा शनिवार और रविवार को देश के 140 शहरों में आयोजित होगी. 7 फरवरी 2026 को पेपर II की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी और इसकी अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी. उसी दिन पेपर I की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कराई जाएगी, जिसकी अवधि भी 2 घंटे 30 मिनट होगी.
8 फरवरी 2026 को भी इसी तरह परीक्षा होगी. इस दिन पेपर II सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा और पेपर I दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा. दोनों पेपर की समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी.
एडमिट कार्ड पर दी गई तारीख और समय को ध्यान से चेक करें और उसी अनुसार परीक्षा में शामिल हों. परीक्षा केंद्र पर समय से काफी पहले पहुंचना जरूरी है, क्योंकि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: UPSC ने बदले नियम, IAS IPS IFS चुनने पर नई पाबंदी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




