कंप्यूटर साइंस में High Score के लिए देखें परीक्षा का पैटर्न, 70 मार्क्स का आएगा पेपर
सीबीएसई बोर्ड कंप्यूटर साइंस सैंपल पेपर क्लास 12
CBSE Board Computer Science Sample Paper Class 12: अगर आप 2026 में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने वाले हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. CBSE ने कंप्यूटर साइंस विषय का सैंपल पेपर जारी कर दिया है. आइए, देखें परीक्षा का पैर्टन.
CBSE Board Computer Science Sample Paper Class 12: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए सभी विषय का सैंपल पेपर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. सैंपल पेपर बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बहुत जरूरी है. इससे आपको प्रश्नों के टाइप, मार्किंग आदि का आईडिया लगेगा. ऐसे में आज कंप्यूटर साइंस विषय का सैंपल पेपर देखें.
CBSE Board Computer Science Sample Paper Class 12: यहां देखें कंप्यूटर साइंस विषय का सैंपल पेपर
CBSE Board Computer Science Sample Paper Class 12: इस पैटर्न पर होगी परीक्षा
कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा 3 घंटे की होगी. कुल 37 सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा 70 अंकों की होगी. कंप्यूटर साइंस विषय के पेपर में पांच सेक्शन होंगे, A, B, C, D, E. सेक्शन A में 21 सवाल होंगे, सभी एक मार्क्स के होंगे. वहीं सेक्शन B में 7 सवाल होंगे. सभी सवाल 2 मार्क्स के होंगे. सेक्शन C में 3 सवाल होंगे और सभी सवाल 3 अंक के होंगे. सेक्शन D में 4 सवाल पूछे जाएंगे और सभी सवाल 4 अंकों के होंगे. सेक्शन E में 2 सवाल होंगे. सभी सवाल 5 मार्क्स के होंगे.
यह भी पढ़ें- CBSE Board History Sample Paper Class 12: इतिहास में 5 सेक्शन और 34 सवाल, जानें पूरे एग्जाम का ब्लूप्रिंट
यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड इंग्लिश का सैंपल पेपर जारी, यहां एक क्लिक में करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










