CBSE 10th Maths Exam Tips: High Score पक्का! इन आसान टिप्स की मदद से करें मैथ्स की तैयारी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 16 Jan 2026 7:00 PM
पढ़ते हुए स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
CBSE 10th Maths Exam Tips: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा नजदीक है. स्टूडेंट्स परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि मैथ्स पेपर की तैयारी कैस करें और किस स्ट्रैटजी से पढ़ें.
CBSE 10th Maths Exam Tips: मैथ्स एक ऐसा विषय है, जो सभी को टफ लगता है. वजह है इस विषय में आने वाले थ्योरम. हालांकि, सही तैयारी से आप इस परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल कर सकते हैं. इस साल 10वीं कक्षा का मैथ्स का पेपर 17 फरवरी 2026 (CBSE 10th Maths Exam Date) को है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे फोकस होकर तैयारी करें और किन टिप्स की मदद से हाई स्कोर किया जा सकता है.
CBSE 10th Maths Exam Tips: लगातार सवाल हल करना जरूरी
तैयारी का असली असर तब दिखता है जब आप रोजाना प्रैक्टिस करते हैं. रोज थोड़े-थोड़े सवाल हल करने से दिमाग एग्जाम पैटर्न को समझने लगता है और कॉन्सेप्ट मजबूत होते जाते हैं. एक साथ बहुत ज्यादा पढ़ने से बेहतर है कि रोज नियमित अभ्यास किया जाए.
रोज 1 घंटे का टाइम-बाउंड प्रैक्टिस करें
सिर्फ सवाल हल करना ही काफी नहीं, बल्कि उन्हें समय सीमा में हल करना ज्यादा जरूरी है. रोज कम से कम 1 घंटे का टाइमर लगाकर प्रैक्टिस करें. इससे आपकी स्पीड बढ़ती है और एग्जाम हॉल का प्रेशर पहले से महसूस होने लगता है.
सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट जरूर दें
सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट असली परीक्षा की तरह होते हैं. इन्हें हल करने से आपको पता चलता है कि पेपर का लेवल क्या है, कौन-से टॉपिक से ज्यादा सवाल आ रहे हैं और आपकी तैयारी कहां कमजोर है.
CBSE 10th Maths Exam Tips: ऑनलाइन क्विज और टेस्ट से तुरंत गलती पकड़ें
ऑनलाइन क्विज या टेस्ट का सबसे बड़ा फायदा ये है कि रिजल्ट तुरंत मिल जाता है. इससे आप अपनी गलतियों को वहीं पहचान सकते हैं और उसी समय उन्हें सुधार सकते हैं. जितनी जल्दी गलती समझ आएगी, उतनी जल्दी सुधार होगा.
एरर नोटबुक बनाएं, अपनी गलतियों का रिकॉर्ड रखें
एक अलग नोटबुक बनाएं जिसमें आप ये तीन चीजें लिखें:
आपने कौन-सी गलती की
गलती क्यों हुई
सही तरीका क्या है
इससे आपकी कमजोरियां साफ दिखने लगती हैं और आप उन्हीं पर काम कर सकते हैं.
एग्जाम से पहले एरर नोटबुक पढ़ें, एक्युरेसी खुद बढ़ेगी
परीक्षा से पहले जब आप अपनी एरर नोटबुक दोहराते हैं, तो वही पुरानी गलतियां दोबारा नहीं होतीं. इससे आपकी एक्युरेसी बढ़ती है, निगेटिव मार्किंग कम होती है और कॉन्फिडेंस अपने आप मजबूत हो जाता है.
यह भी पढ़ें- Board Exam Tips: स्टूडेंट्स के लिए जरूरी टिप्स, मिलेंगे 100 में 100 मार्क्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










