CAT Admit Card: कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड iimcat.ac.in पर, इन Steps की मदद से करें डाउनलोड 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Nov 2025 10:28 AM

विज्ञापन

CAT एडमिट कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

CAT Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझीकोड (IIM Kozhikode) की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी कि 12 नवंबर 2025 को जारी किया जा सकता है. अगर आप भी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आइए जानते हैं एडमिट कार्ड कहां से और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

CAT Admit Card: अगर आप कैट परीक्षा देने वाले हैं तो आपके लिए काम की खबर है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझीकोड (IIM Kozhikode) की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी कि 12 नवंबर 2025 को जारी किया जा सकता है. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

जरूरी हैं ये डिटेल्स

कैट परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड तैयार रखें. इन डिटेल्स की मदद से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. पहले एडमिट कार्ड 5 नवंबर को जारी होने वाला था, लेकिन अब इसे 12 नवंबर को जारी किया जाएगा.

CAT Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा?

CAT 2025 परीक्षा 30 नवंबर, 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी. यह लगभग 170 शहरों में तीन शिफ्ट (सुबह, दोपहर, शाम) में आयोजित की जाएगी. परीक्षा कंप्यूटर मोड में होगी.

CAT Admit Card How to Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध CAT 2025 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • अगली स्टेप में लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.
  • फिर Submit बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर IIM CAT Admit Card 2025 दिखने लगेगा.
  • इसे डाउनलोड कर सेव कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

एडमिट कार्ड पर चेक करें ये डिटेल्स

  • उम्मीदवार का पूरा नाम (रजिस्ट्रेशन के अनुसार)
  • रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर
  • फोटो और सिग्नेचर
  • परीक्षा स्लॉट (सुबह/दोपहर/शाम) और रिपोर्टिंग टाइम
  • टेस्ट सेंटर का पता (शहर, बिल्डिंग आदि)
  • परीक्षा दिवस से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस

यह भी पढ़ें- ये हैं MBA के टॉप कॉलेज, 80-90 Percentile पर मिलता है एडमिशन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola