ePaper

BPSC 71वीं मेन्स के लिए रजिस्ट्रेशन इस दिन से होगा शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

Updated at : 01 Dec 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
BPSC 71st Mains 2025

BPSC 71st Mains 2025 (सांकेतिक फोटो)

BPSC 71st Mains 2025: बिहार में 71वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद मेन्स परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुआ है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बीपीएससी 71वीं कंबाइंड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने वाली है.

विज्ञापन

BPSC 71st Mains 2025: बिहार में BPSC 71st Combined Prelims Exam का रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेन्स परीक्षा को लेकर तैयारी तेज हो गई है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी BPSC की तरफ से ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. इसमें साफ बताया गया है कि BPSC 71st Mains 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. प्रीलिम्स पास करने वाले सभी कैंडिडेट्स अब मेन्स के लिए आवेदन कर पाएंगे.

BPSC 71st Mains 2025 में कब से करें अप्लाई?

बीपीएससी ने बताया है कि मेन्स परीक्षा का रजिस्ट्रेशन 3 दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएगा. यह प्रक्रिया लगभग तीन हफ्ते तक चलेगी और कैंडिडेट्स को 24 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भरने का मौका मिलेगा. इसलिए जिन स्टूडेंट्स ने प्रीलिम्स क्लियर किया है उन्हें अब देर नहीं करनी चाहिए और जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखने चाहिए.

BPSC 71st Mains 2025 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले किसी भी ब्राउजर में bpsc.bihar.gov.in टाइप कर के वेबसाइट ओपन करें.
  • होमपेज पर दिख रहे BPSC 71st Mains 2025 Registration वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी प्रीलिम्स रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल डालकर लॉगिन करें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा. इसमें अपनी पर्सनल डिटेल, एजुकेशन डिटेल और कैटेगरी सही-सही भरें.
  • डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें.
  • अब एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन पे करें.
  • सारे स्टेप पूरे होने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.

BPSC 71st Mains 2025 Exam Notification यहां डायरेक्ट चेक करें.

BPSC 71st Mains 2025 Date: कब होगी परीक्षा?

इस साल 71वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट काफी अच्छा रहा. कुल 14261 कैंडिडेट्स ने प्रीलिम्स परीक्षा पास की है. अब यही उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे. आयोग की ओर से उम्मीद है कि मेन्स परीक्षा का आयोजन मार्च या अप्रैल 2026 में कराया जा सकता है. ऐसे में तैयारी शुरू करने का यह सही समय है.

यह भी पढ़ें: Bihar DElEd काउंसलिंग में 5 दिसंबर तक करें रजिस्ट्रेशन, इस दिन आएगी पहली लिस्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola