बिहार एसटीईटी का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Oct 2025 10:07 PM
Bihar STET Admit Card 2025 (सांकेतिक फोटो)
Bihar STET Admit Card 2025: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो गई हैं. अब परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा हो गई है. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाला है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- bihar-stet.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
Bihar STET Admit Card 2025: बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2025: बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है. परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सभी को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bihar-stet.com पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
Bihar STET परीक्षा कब होगी?
बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा. इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होंगे. परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय और महत्वपूर्ण निर्देश जैसी जानकारी दी जाएगी.
Bihar STET Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet2025.com पर जाएं.
- होमपेज पर उपलब्ध “Bihar STET Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें.
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे और एडमिट कार्ड के साथ मान्य फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाएं. परीक्षा दिवस पर निर्धारित ड्रेस कोड और गाइडलाइंस का पालन करना भी जरूरी होगा. परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी सही है.
यह भी पढ़ें: भारत में 5 सितंबर तो दुनिया में 5 अक्टूबर को मनाया जाता है टीचर्स डे, जानें ऐसा क्यों है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










