बिहार स्वास्थ्य विभाग में एएनएम भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Dec 2025 3:52 PM
Bihar SHS ANM Admit Card 2025 (सांकेतिक फोटो)
Bihar SHS ANM Admit Card 2025 OUT: बिहार में नर्स मिडवाइफरी भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. बिहार में स्वास्थ्य विभाग में एएनएस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
Bihar SHS ANM Admit Card 2025 OUT: बिहार में नर्स मिडवाइफरी यानी ANM बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बिहार स्वास्थ्य विभाग ने ANM भर्ती 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए फॉर्म भरा था, वे अब अपना एडमिट कार्ड (Download Bihar SHS ANM Admit Card 2025) डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा की तारीखें भी घोषित की जा चुकी हैं, इसलिए समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना जरूरी है.
नेशनल हेल्थ मिशन के तहत राज्य के स्वास्थ्य विभाग में ANM भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 28 अगस्त 2025 तक का समय दिया गया था. इस बार बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया था क्योंकि यह भर्ती कुल 5006 पदों पर निकली है, जो बिहार में हेल्थ सेक्टर के लिए एक बड़ी वैकेंसी मानी जा रही है.
Bihar SHS ANM Vacancy Details: कितने पद पर भर्तियां?
इस भर्ती अभियान में कुल 5006 पदों को भरा जाएगा. ये सभी पद नर्स मिडवाइफरी यानी ANM की भूमिका के लिए हैं. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न मेडिकल केंद्रों और अस्पतालों में की जाएगी. बड़ी संख्या में रिक्तियों के कारण चयन की संभावना भी अधिक रहती है, इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा अच्छे से तैयार करनी चाहिए.
Bihar SHS ANM Admit Card 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर ANM Admit Card 2025 लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें.
- लॉगइन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और A4 साइज में प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
- परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ जरूर लेकर जाएं.
Bihar SHS ANM Exam Date: कब होगी परीक्षा?
राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ANM भर्ती परीक्षा का आयोजन 17, 18 और 19 दिसंबर 2025 को किया जाएगा. परीक्षा की तारीखें नजदीक हैं, इसलिए उम्मीदवारों को अब तैयारी और तेज कर देनी चाहिए. परीक्षा सेंटर, शिफ्ट और समय की जानकारी एडमिट कार्ड पर ही मिलेगी.
यह भी पढ़ें: बिहार में 1032 GD Constable की भर्ती, CISF में सबसे ज्यादा पद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










