ePaper

Bihar Police SI Exam Date 2025: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा इस तारीख को, Admit Card जल्द होंगे जारी

Updated at : 07 Aug 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Rajasthan SI Recruitment 2025 (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Police SI Exam Date 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. BPSSC ने परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. यह परीक्षा 31 अगस्त 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी. Admit Card 14 अगस्त को जारी किए जाएंगे. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें.

विज्ञापन

Bihar Police SI Exam Date 2025: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने इस परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. जो अभ्यर्थी लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, अब उन्हें परीक्षा की तैयारी में और तेजी लाने की जरूरत है क्योंकि यह परीक्षा इस महीने 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी.

Bihar Police SI Exam Date 2025: परीक्षा दो शिफ्टों में होगी

BPSSC द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 8:30 बजे
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
  • रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 1:00 बजे
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी शिफ्ट के अनुसार समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं.

Bihar Police SI Exam Date 2025: एडमिट कार्ड कब आएंगे?

रिपोर्ट के अनुसार, Bihar Police SI Exam 2025 के एडमिट कार्ड 14 या 15 अगस्त 2025 को जारी किए जा सकते हैं. उम्मीदवार इन्हें BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- IIM से MBA के लिए फटाफट करें अप्लाई, यह संस्थान दे रहा ऊंची उड़ान का मौका

Bihar Police SI Exam Date 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • वेबसाइट पर जाएं
  • ‘SI Admit Card 2025 Download’ लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी जानकारी भरें (रजिस्ट्रेशन नंबर आदि)
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लें

Bihar Police SI Exam Date 2025: परीक्षा पैटर्न क्या है?

  • परीक्षा प्रारंभिक स्तर (Prelims) से शुरू होगी
  • कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे
  • कुल अंक: 200
  • समय: 2 घंटे
  • विषय: सामान्य ज्ञान और समसामयिक मुद्दे
  • पासिंग मार्क्स: 30%
  • प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने पर मुख्य परीक्षा (Mains) और शारीरिक परीक्षा (PET/PST) देनी होगी.

इसे भी पढ़ें- IPU Admission 2025: इन छात्रों के लिए कोटा शुरू, 14 अगस्त तक करें आवेदन, यहां देखें Detail

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन