बिहार जीविका भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 13 Nov 2025 1:56 PM
Bihar Jeevika Admit Card 2025
Bihar Jeevika Admit Card 2025 OUT: बिहार जीविका भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार ग्रामीण लिविंगहुड्स प्रमोशन सोसाइटी (BRPLS) की तरफ से जीविका भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट brlps.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
Bihar Jeevika Admit Card 2025 OUT: बिहार जीविका भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार ग्रामीण लिविंगहुड्स प्रमोशन सोसाइटी (BRLPS) ने जीविका भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अब वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 21 अगस्त 2025 तक का समय मिला था. इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
Bihar Jeevika Admit Card 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट brlps.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Recruitment” या “Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा.
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें ताकि परीक्षा के दिन साथ ले जा सकें.
Bihar Jeevika Admit Card 2025 Download Here
इन बातों का रखें ध्यान
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दिए गए हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से जांच लें. अगर किसी भी तरह की गलती या त्रुटि दिखे तो तुरंत विभाग से संपर्क करें.
परीक्षा के दिन उम्मीदवार को एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) साथ लेकर जाना जरूरी है. परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो. साथ ही मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हॉल में ले जाना सख्त मना है.
यह भी पढ़े: बिहार के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










