बिहार बोर्ड 12वीं इतिहास में 138 सवाल, 3 घंटे की होगी परीक्षा, देखें सैंपल पेपर

Updated:
विज्ञापन

Bihar Board 12th History Sample Paper 2026 (सांकेतिक फोटो)

Bihar Board 12th History Sample Paper 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जल्द जारी होगी. हालांकि, BSEB ने परीक्षा की तैयारी के लिए सब्जेक्ट वाइज मॉडल पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. ऐसे में कक्षा 12वीं के इतिहास का सैंपल पेपर यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Board 12th History Sample Paper 2026: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को एग्जाम पैटर्न और मार्किंग सिस्टम के बारे में अच्छे से पता होना जरूरी है. बिहार बोर्ड 12वीं की तैयारी के लिए BSEB की तरफ से सैंपल पेपर जारी किया गया है. इस सैंपल पेपर की मदद से परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं. हालांकि, ये सैंपल पेपर एग्जाम पैटर्न और सवालों का लेवल बताने के लिए होते हैं. बिहार बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे सैंपल (Bihar Board 12th History Sample Paper 2026) पेपर को जरूर देखें ताकि परीक्षा के पैटर्न और सवालों के स्तर को समझ सकें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bihar Board 12th History Sample Paper 2026: देखें इतिहास का सैंपल पेपर

Bihar Board 12th History Sample Paper 2026

Bihar Board 12th History Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

बिहार बोर्ड 12वीं इतिहास के सैंपल पेपर (BSEB 12th History Sample Paper) के अनुसार, परीक्षा कुल 3 घंटे 15 मिनट की होने वाली है. इसमें 138 सवाल दिए गए हैं. यह पूरा पेपर दो खंड में बांटा गया है. सैंपल पेपर को 100+30+8= 138 के पैटर्न पर दिया गया है.

सैंपल पेपर में पहला खंड बहुविकल्पीय सवालों (MCQs) का है. इसमें 100 सवाल दिए गए हैं, जिनमें से 50 ही करने होंगे. वहीं, यह खंड 50 मार्क्स का होगा. इसके अलावा दूसरे खंड में लघु उत्तरीय के 30 सवाल होंगे जिनमें से 15 करने होंगे. हर सवाल के लिए 2 अंक निर्धारित है. इसके बाद 8 दीर्घ उत्तरीय सवाल में से 4 ही करने को कहा गया है. इसमें हर सवाल पर 5 अंक तय किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th English Sample Paper

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Hindi Sample Paper:

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Sociology Sample Paper

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Math Sample Paper

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन