100 अंकों की परीक्षा में 106 सवाल, जानें किस पैटर्न पर होगा Bihar Board 10वीं हिंदी का पेपर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Dec 2025 12:51 PM
Bihar Board 10th Hindi Sample Paper 2026 के साथ स्टूडेंट की फोटो
Bihar Board 10th Hindi Sample Paper 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी हो गई है. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. पहले ही दिन हिंदी भाषा की परीक्षा होने वाली है. बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी का सैंपल पेपर यहां देख सकते हैं.
Bihar Board 10th Hindi Sample Paper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बोर्ड एग्जाम के सैंपल पेपर जारी किए गए हैं. छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.com पर जाकर सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं और पहले ही दिन हिंदी का पेपर है. ऐसे में हिंदी विषय का सैंपल पेपर (Bihar Board 10th Hindi Sample Paper 2026) और एग्जाम पैटर्न यहां देख सकते हैं.
Bihar Board 10th Hindi Sample Paper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी का सैंपल पेपर

Bihar Board 10th Hindi Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगा पेपर?
बिहार बोर्ड की तरफ से जारी सैंपल पेपर के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी. इसके लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा. बता दें कि हिंदी की परीक्षा में कुल 106 सवाल होंगे. इसमें पेपर 100+6 के कॉन्सेप्ट पर होगा. इसमें 100 बहुविकल्पीय सवाल होंगे जिनमें से 50 का उत्तर देना है. इस सेक्शन में हर सवाल के लिए 1 अंक निर्धारित है. दूसरे भाग में 6 सवाल होंगे.
Bihar Board 10th Hindi Sample Paper 2026 PDF फॉर्मेट में देखें
बिहार बोर्ड 10वीं का ये सैंपल पेपर बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.com पर अपलोड किया गया है. ध्यान रहे कि छात्र इसी सैंपल पेपर के भरोसे न रहें. मुख्य बोर्ड परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल अलग होंगे. यह सैंपल पेपर सिर्फ एग्जाम का पैटर्न और सवालों का स्तर समझाने के लिए दिया गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं मैथ्स का सैंपल पेपर, यहां करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










