ePaper

Bihar Board 10th Admit Card 2025 Out: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड जारी

Updated at : 08 Jan 2025 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board 10th Admit Card 2025 Out

Bihar Board 10th Admit Card 2025 Out

Bihar Board 10th Admit Card 2025 Out: बिहार बोर्ड 2025 10वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है. यहां देखें डाउनलोड करने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Bihar Board 10th Admit Card 2025 Out: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. मैट्रिक के इंटर्नल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा 21 से 23 जनवरी तक आयोजित की जाएगी, जबकि थ्योरी परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक होगी. बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपलोड किया गया है.

प्रैक्टिकल परीक्षा 21 जनवरी से

इस प्रवेश पत्र के माध्यम से छात्र 21 जनवरी, 2025 से 23 जनवरी, 2025 के बीच आयोजित होने वाली इंटरनल एसेसमेंट/प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. इसी प्रवेश पत्र के जरिए छात्र थ्योरी परीक्षा में भी सम्मिलित हो पाएंगे. बिहार बोर्ड ने वार्षिक थ्योरी परीक्षाओं के लिए परीक्षा समय सारणी 2025 पहले ही जारी कर दी है. बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी, 2025 से 25 फरवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी.

कैसे डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड ?

  • सबसे पहले, उम्मीदवार biharboardonline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • Bihar Board 10th या 12th Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • आवश्यक जानकारी जैसे स्कूल कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरें.
  • सब्मिट पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें.

परीक्षा के लिए खास निर्देश

  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 20-30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है, ताकि किसी भी तरह की देरी से बचा जा सके.
  • प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले दिए जाएंगे.
  • उत्तर लिखना केवल पर्यवेक्षक के निर्देश के बाद ही शुरू करना होगा. परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है.
  • उम्मीदवारों को अपनी स्टेशनरी सामग्री खुद लानी होगी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.
  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार मॉडल प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं, जिन्हें PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके परीक्षा की तैयारी में मदद ली जा सकती है.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Also Read: Success Story: बिहार की बेटी श्वेता के जज्बे को सलाम, प्राइवेट नौकरी करते हुए क्रैक कर ली UPSC

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन