BBOSE Admit Card 2025 OUT: बिहार ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड (BBOSE) ने दिसंबर 2024 सत्र की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं. यह एडमिट कार्ड थ्योरी और प्रैक्टिकलपरीक्षाओं के लिए अलग-अलग जारी किया गया है.
BBOSE Admit Card 2025 OUT: 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि
- प्रैक्टिकल परीक्षा (10वीं और 12वीं): 21 अगस्त 2025 से 23 अगस्त 2025
- थ्योरी परीक्षा (10वीं): 25 अगस्त 2025 से 3 सितंबर 2025
- थ्योरी परीक्षा (12वीं): 25 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025
इसे भी पढ़ें- MPPSC Admit Card 2025 OUT: राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, Exam पर Update यहां देखें
BBOSE Admit Card 2025 OUT: परीक्षा का समय और शिफ्ट
परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी:
- पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक
- परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने और समझने के लिए दिया जाएगा.
BBOSE Admit Card 2025 OUT: इन छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था
- दिव्यांग छात्र जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, वे जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति के बाद लेखक (scribe) की सुविधा ले सकते हैं.
- थ्योरी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र डिवीजन मुख्यालय जिले में निर्धारित किए गए हैं.
- प्रैक्टिकल परीक्षा छात्रों के अपने-अपने स्कूल में ही होगी.
BBOSE Admit Card 2025 OUT: एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.com पर जाएं.
- “Admit Card” सेक्शन में जाएं.
- रोल नंबर और अन्य आवश्यक डिटेल भरें.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लें.
एडमिट कार्ड पर महत्वपूर्ण जानकारियां
- छात्र का नाम और रोल नंबर
- विषयवार परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा के निर्देश
- छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड के साथ एक मान्य फोटो आईडी जरूर लेकर जाएं.
यह भी पढ़ें- Bihar ITICAT Counselling 2025: बिहार आईटीआईसीएटी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, जानें आगे की प्रक्रिया

