AWES Admit Card 2025: आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) ने आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) में शिक्षकों की भर्ती के लिए AWES Admit Card 2025 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट (OST) के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 20 और 21 सितंबर 2025 को आयोजित होगी. यहां विस्तरा से AWES Admit Card 2025 के बारे में जानें.
AWES Admit Card 2025: परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी
- पदों के लिए भर्ती: PGT (Post Graduate Teacher), TGT (Trained Graduate Teacher), PRT (Primary Teacher)
- परीक्षा मोड: ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित)
- एग्जाम डेट: 20 और 21 सितंबर 2025
- एग्जाम डिटेल्स: एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, एड्रेस और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी दी जाएगी.
- जरूरी दस्तावेज: एडमिट कार्ड के साथ एक मान्य फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है.
इसे भी पढ़ें- RRB Group D Exam Date 2025 OUT: आ गई डेट, RRB ग्रुप D परीक्षा इस दिन से, Admit Card पर है ये अपडेट
AWES Admit Card 2025: AWES एग्जाम पैटर्न
- कुल प्रश्न: 200
- कुल अंक: 200
- समय अवधि: 3 घंटे
- मार्किंग सिस्टम: हर सही उत्तर पर +1 अंक, गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग.
AWES Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर जाएं.
- “Online Screening Test (OST) 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- “AWES Admit Card 2025” लिंक चुनें.
- आवेदन संख्या और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
AWES Admit Card 2025: चयन प्रक्रिया
AWES OST 2025 में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू और स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा संबंधित पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें.
इसे भी पढ़ें- Bihar STET 2025: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन और देखें शेड्यूल

