ePaper

Exam Calendar April 2025: अप्रैल में JEE मेन और UPSC CDS समेत होंगे ये बड़े एग्जाम, नोट कर लें डेट

Updated at : 01 Apr 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
Exam Calendar April 2025 in Hindi

Exam Calendar April 2025 in Hindi

Exam Calendar April 2025 in Hindi: 2025 में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं होने वाली हैं. अप्रैल में रेलवे की परीक्षाएं, UPPC सीडीएस के अलावा अन्य परीक्षाएं शामिल हैं. इसलिए यहां 2025 में होने वाली सभी आगामी सरकारी परीक्षाओं की सूची दी गई है जो सरकारी नौकरी के लिए महत्वपूर्ण हैं.

विज्ञापन

Exam Calendar April 2025 in Hindi: 2025 में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं होने वाली हैं और इनमें इंजीनियरिंग एग्जाम के अलावा सरकारी नौकारी के लिए होनी परिक्षाएं शामिल हैं. अप्रैल में रेलवे की परीक्षाएं, UPSC सीडीएस के अलावा अन्य परीक्षाएं शामिल हैं. इसलिए यहां 2025 में होने वाली सभी आगामी सरकारी परीक्षाओं की सूची दी गई है जो सरकारी नौकरी (Government Jobs in India) पाने का लक्ष्य रखने वालों के लिए महत्वपूर्ण हैं.

JEE Main सेशन 2 की परीक्षा इस दिन

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, JEE Main सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है क्योंकि इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- JEE Main 2025 Session 2: जेईई मेन सेशनल 2 एग्जाम कल से, सेंटर पहुंचने से पहले देखें ये जरूरी गाइडलाइंस

इस दिन होगा UPSC CDS I 2025 Exam

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, यह परीक्षा 13 अप्रैल 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी और इसे कई सत्रों में आयोजित किया जाएगा. यूपीएससी सीडीएस परीक्षा भारत के रक्षा बलों में सेवा करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक प्रवेश द्वार है.

आगामी परीक्षा कैलेंडर 2025 (Exam Calendar April 2025 in Hindi)

अप्रैल में आगामी परीक्षा कैलेंडर 2025 (Exam Calendar April 2025 in Hindi) इस प्रकार है-

तारीखपरीक्षा
2-9 अप्रैल 2025जेईई मेंस सेशन 2
6 अप्रैल 2025असम पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा
10, 12 अप्रैल 2025एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा
13 अप्रैल 2025यूपीएससी सीडीएस 1/एनडीए 1
16-18 अप्रैल 2025केसीईटी एग्जाम
17 अप्रैल 2025यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025
19 अप्रैल 2025नीट एमडीएस 2025
20 अप्रैल 2025सीबीएसई सुपरिन्टेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा
22 अप्रैल 2025आरआरबी जेई सीबीटी 2
28-30 अप्रैल 2025आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा
26-30 अप्रैल 2025BITSAT एग्जाम.

यह भी पढ़ें- April Important Days in Hindi 2025: जीके के लिए अप्रैल के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola