AIBE 19 Admit Card Out: एआईबीए 19 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

AIBE 19 Exam Result
ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE) 19 का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को किया जाएगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
AIBE 19 Admit Card Out: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई 19 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर, 2024 को होने जा रहा है, आई में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे नीचे दिए गए स्टेप्स से ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
कैसे डाउनलोड करें AIBE 19 का एडमिट कार्ड?
1. सबसे पहले allindiabarexamination.com पर जाएं.
2. होमपेज पर आपको AIBE 19 एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
3. अपना फोन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
4. आपके स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा.
5. एडमिट कार्ड चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.
कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न ?
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में कुल 100 सवाल होंगे, और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है. इसमें नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है, इसलिए आप सभी सवालों का उत्तर बिना किसी चिंता के दे सकते हैं. प्रश्न पत्र 11 विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होगा. AIBE 19 के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर से 15 नवंबर 2024 तक चली थी. फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2024 थी, जबकि फॉर्म में सुधार करने की सुविधा 22 नवंबर तक उपलब्ध थी. परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें.
परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: JAC Board: 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




