दौलत राम कॉलेज में किस कोर्स में हैं सबसे ज्यादा सीटें? यहां देखें सीट मैट्रिक्स

Updated:
विज्ञापन
दौलत राम कॉलेज (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

दौलत राम कॉलेज (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

DU Admission 2026: DU के इस कॉलेज में एडमिशन लेना है तो बता दें कि यहां सबसे ज्यादा सीटें इकोनॉमिक्स में है. सबसे कम सीटें म्यूजिक में है.

विज्ञापन

DU Admission 2026: NIRF Ranking 2025 के अनुसार, टॉप कॉलेज की लिस्ट में दौलत राम कॉलेज 26वें रैंक पर आता है. DU के इस कॉलेज में एडमिशन लेना है तो बता दें कि यहां सबसे ज्यादा सीटें यूजी इकोनॉमिक्स और हिंदी में है. दोनों कोर्स में जनरल कैटेगरी के लिए कुल 47 सीटें हैं. सबसे कम सीटें म्यूजिक में है. साइंस के कुछ कोर्स में भी कम सीटें हैं.

सभी कैटेगरी के लिए इकोनॉमिक्स में सीटों की संख्या

DU की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, इस महिला कॉलेज में सीट मैट्रिक्स के अनुसार, BA (Hons) Economics दौलत राम कॉलेज के सबसे अधिक सीट वाले लोकप्रिय कोर्स में शामिल है. इस कोर्स में जनरल (UR) वर्ग के लिए 47 सीटें, OBC-NCL के लिए 31 सीटें, SC के लिए 17 सीटें, ST के लिए 9 सीटें, EWS के लिए 11 सीटें, PwBD के लिए 6 सीटें, CW (Children/Widows of Armed Forces Personnel) के लिए 5 सीटें और कश्मीरी प्रवासी (KM) कैटेगरी के लिए 6 सीटें फिक्स हैं. वहीं, सिख और क्रिश्चियन कैटेगरी के लिए इस कोर्स में कोई अलग सीटें तय की गई हैं.


हिंदुस्तानी म्यूजिक में 8 सीटें हैं

अगर आप म्यूजिक कोर्स में एडमिशन लेना चाहती हैं, तो सीटें काफी सीमित हैं. BA (Hons) Karnatak Music और BA (Hons) Percussion Music में केवल 2-2 UR सीटें हैं. जबकि BA (Hons) Hindustani Music में 8 UR सीटें उपलब्ध हैं.

देखें दौलत राम कॉलेज में सभी कोर्स के सीटों की संख्या

यहां सिर्फ सभी कोर्स के लिए जनरल कैटेगरी की सीटों की संख्या दी गई है. अधिक जानकारी के लिए आप DU की ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर क्लिक करें.


क्रम संख्याकोर्सजनरल (UR) सीटें
1BA (Hons.) Economics47
2BA (Hons.) English31
3BA (Hons.) Hindi47
4BA (Hons.) Hindustani Music8
5BA (Hons.) History23
6BA (Hons.) Karnatak Music2
7BA (Hons.) Percussion Music2
8BA (Hons.) Philosophy19
9BA (Hons.) Political Science47
10BA (Hons.) Psychology19
11BA (Hons.) Sanskrit19
12BA Programme (Commerce + Community Science)9
13BA Programme (Community Science + Music)9
14BA Programme (Economics + Mathematics)10
15BA Programme (English + History)10
16BA Programme (Hindi + Physical Education)20
17BA Programme (History + Political Science)9
18BA Programme (Philosophy + Psychology)9
19BA Programme (Sanskrit + Music)9
20BCom39
21BCom (Hons.)56
22BSc (Hons.) Bio-Chemistry12
23BSc (Hons.) Botany23
24BSc (Hons.) Chemistry12
25BSc (Hons.) Mathematics23
26BSc (Hons.) Physics23
27BSc (Hons.) Zoology23
28BSc (Prog.) Life Science31



DU में एडमिशन के लिए प्रेफरेंस लिस्ट बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • केवल सीटों की संख्या देखकर प्रेफरेंस तय न करें.
  • अपने CUET स्कोर और पिछले वर्षों के ट्रेंड को भी ध्यान में रखें.
  • पसंदीदा कोर्स को प्राथमिकता दें, उसके बाद कॉलेज का चयन करें.
  • प्रेफरेंस लिस्ट लॉक करने से पहले सभी ऑप्शन की दोबारा जांच जरूर करें.



यह भी पढ़ें- 3 महीने तक बिस्तर पर पड़ा रहा बेटा, मां ने ऑनलाइन क्लास से बनाए नोट्स, IIT Delhi में मिला कंप्यूटर साइंस



विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola