One Day Mayor: 12वीं की छात्रा ने संभाली मेयर की कुर्सी, अनन्या स्कूल से सीधा पहुंचीं सिटी ऑफिस
Published by : Ravi Mallick Updated At : 13 Jul 2025 5:41 PM
One Day Mayor Ananya Wadhwani
One Day Mayor: इंदौर नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल “A Forward Step with Mayor” के तहत शहर की छात्रा को एक दिन का मेयर बनाया गया है. कक्षा 12वीं की छात्रा अनन्या वाधवानी को मेयर के साथ पूरा दिन बिताने और नगर प्रशासन की कार्यशैली को समझने का अवसर मिला. यह पहल स्कूली बच्चों को समाज, शहर और प्रशासनिक जिम्मेदारियों से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है.
One Day Mayor: इंदौर नगर निगम द्वारा शुरू की गई एक खास पहल “A Forward Step with Mayor” अब शहर के युवाओं को प्रशासन से जोड़ने का माध्यम बन रही है. इसी पहल के तहत इंदौर की 12वीं कक्षा की छात्रा अनन्या वाधवानी को एक दिन के लिए महापौर के साथ काम करने का मौका मिला. इस अनुभव ने न केवल अनन्या को प्रशासनिक कामकाज समझने का अवसर दिया, बल्कि शहर और समाज की जिम्मेदारियों को भी करीब से देखने का मौका दिया.
अनन्या ने बताया कि जब वह सुबह 9 बजे महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिलीं, उस समय भी वे एक आधिकारिक बैठक में व्यस्त थे. नाश्ते के दौरान भी काम चलता रहा. अनन्या ने पूरे दिन महापौर के साथ समय बिताया और देखा कि उनका शेड्यूल कितना व्यस्त और अनुशासित होता है. उन्होंने सीखा कि किस तरह नगर प्रशासन लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान करता है.
One Day Mayor: अनन्या ने साझा किया अनुभव
एक दिन के लिए इंदौर की मेयर बनीं 12वीं की छात्रा अनन्या वाधवानी कहती हैं कि यह अनुभव बहुत अच्छा था. यह अभिभूत करने वाला था. जब मैं सुबह 9 बजे मेयर सर से मिली, तो नाश्ते के समय भी उनकी एक आधिकारिक बैठक चल रही थी. जब मैं दोबारा मेयर के कार्यालय गई, तो उनकी आधिकारिक बातचीत हो रही थी.. मेरा अनुभव अच्छा रहा क्योंकि मैंने न केवल बहुत सी चीजें सीखीं, बल्कि यह भी सीखा कि मैं उन्हें अपने जीवन में कैसे लागू कर सकती हूं.
मेयर के साथ काम करते हुए दिन के दौरान दो दिव्यांग महिला खिलाड़ी, जिन्हें पैरा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना था, उनसे मिलने आईं. महापौर ने उनकी समस्याएं ध्यान से सुनीं और तुरंत समाधान दिया. इस घटना ने अनन्या को यह समझाया कि प्रशासनिक पद सिर्फ पावर का नहीं, जिम्मेदारी का भी प्रतीक होता है. यह अनुभव उनके लिए खुद को सुधारने और समाज के प्रति संवेदनशील बनने का एक नया रास्ता था.
ये भी पढ़ें: टेक्नोलॉजी की दुनिया में छलांग, रोबोटिक्स में बनाएं सुनहरा भविष्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










