Central Bank of India apprentice 2025 : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मांगे अप्रेंटिस के 4500 पदों पर आवेदन

Central Bank of India apprentice 2025
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्नातक युवाओं को अप्रेंटिस करने का अवसर प्रदान कर रहा है. हाल में बैंक ने अप्रेंटिस के 4500 पदों पर आवेदन मांगे हैं. जानें विस्तार से...
Central Bank of India apprentice 2025 : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट (रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिवीजन) सेंट्रल ऑफिस ने अप्रेंटिसशिप एक्ट, 1961 के तहत अप्रेंटिस के 4500 पदों पर युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये हैं. अप्रेंटिसशिप की अवधि 12 माह है.
आवश्यक योग्यता
मान्यताप्राप्त संस्थान से किसी भी डिसिप्लिन में स्नातक करनेवाले युवा अप्रेंटिस के इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदक की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : AAICLAS recruitment 2025 : एएआईसीएलएएस में असिस्टेंट (सिक्योरिटी) की 166 रिक्तियां
चयन प्रक्रिया
अप्रेंटिस के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बीएफएसआई एसएससी द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर किया जायेगा. ऑनलाइन परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, इंग्लिश लैंग्वेज, बेसिक रिटेल प्रोडक्ट्स, बेसिक रिटेल असेट प्रोडक्ट्स, बेसिक इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स एवं बेसिक इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स से संबंधित कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षा एक घंटे की होगी.
स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अनुबंध अवधि में 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किये जायेंगे.
आवेदन शुल्क
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 रुपये एवं जीएसटी , अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं सभी महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये व जीएसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये व जीएसटी देना होगा.
ऐसे करें आवेदन
निर्धारित पात्रता को पूरा करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करनेवाले अभ्यर्थी का एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए.
अंतिम तिथि : 25 जून, 2025.
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://www.centralbankofindia.co.in/sites/default/files/07.06.2025%20apprentice%20notification%20FY%202025-26%20copy%20_0.pdf
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prachi Khare
Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




